लाइव न्यूज़ :

पूर्व मैनेजर का दावा: सुशांत सिंह राजपूत को स्टाफ ने मिलकर मारा, ऐसा करने के पीछे बताई ये बड़ी वजह

By अमित कुमार | Updated: August 18, 2020 15:22 IST

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में उनके पूर्व मैनेजर के बयान ने स्टाफ को शक के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअब तक मिले सबूतों के आधार पर सुशांत की मौत को आत्महत्या ही माना जा रहा है।सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व मैनेजर अंकित ने दावा किया है कि सुशांत को उनके स्टाफ ने ही मिलकर मारा है। अंकित के इस बयान के बाद पटना में सुशांत के चचेरे भाई और विधायक नीरज ने गवाहों की हत्या होने की आशंका जताई है।

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के रहस्य से पर्दा नहीं उठ पाया है। सुशांत की मौत हत्या थी या आत्महत्या अब तक यह भी  साफ नहीं हो सका है। हालांकि, अब तक मिले सबूतों के आधार पर सुशांत की मौत को आत्महत्या ही माना जा रहा है। लेकिन सुशांत के करीबी दोस्त और परिवार वाले इस बात को मानने को तैयार नहीं है। यही वजह है कि वह बार-बार इस केस को गहराई से जांच करने की बात कर रहे हैं। 

सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व मैनेजर अंकित ने दावा किया है कि सुशांत को उनके स्टाफ ने ही मिलकर मारा है। अंकित ने यह दावा कुछ सबूतों के आधार पर किया है। अंकित का कहना है कि सुशांत कभी भी कमरा बंद कर के नहीं सोते थे। अंकित ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा कि सुशांत सुसाइड नहीं कर सकते, क्योंकि वे एक पॉजिटिव इंसान थे। वे दूसरों का हौसला बढ़ाते थे। जब भी सुशांत दुखी होते थे तो रोने लगते थे या फिर कविताएं लिखते थे।

सुशांत की आत्महत्या पर अंकित ने उठाया बड़ा सवाल

अंकित ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि वो इतने कमजोर नहीं थे कि जिंदगी से हार मान जाए। अंकित ने कहा कि जब तक उन्होंने सुशांत के साथ काम किया एक्टर कभी भी अपने कमरे का दरवाजा बंद करके नहीं सोते थे। सुशांत ने सवाल किया कि सुशांत की मौत के दिन अगर उनके कमरे का दरवाजा बंद था तो उनके स्टाफ ने उसे खोला क्यों नहीं? अंकित का यह भी दावा है कि उन्हें चार दिन पहले ही फोन पर धमकी मिली है कि वे अगर सुशांत केस में गवाह बने तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। 

जताई जा रही है गवाहों की हत्या होने की आशंका

अंकित ने कहा, ‘‘अगस्त 2019 में जब मैं अपने गांव से लौट तो मुझे अचानक उनका पूरा स्टाफ बदला हुआ मिला। उनके नए बॉडीगार्ड्स ने मुझे उनके घर में घुसने तक नहीं दिया था। मुझे लगा कि रिया मैडम ने पूरे स्टाफ को बदल दिया। हालांकि, उन्होंने ऐसा क्यों किया था यह मुझे नहीं पता।’’ वहीं अंकित के इस बयान के बाद पटना में सुशांत के चचेरे भाई और विधायक नीरज ने गवाहों की हत्या होने की आशंका जताई है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!