लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को एक महीना हुआ पूरा, दोस्तों ने शेयर किए भावुक पोस्ट

By भाषा | Updated: July 14, 2020 18:01 IST

सुशांत की करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती ने सुशांत को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखा, “हमारे बीच जो प्रेम था उसे बयां करने के लिए मेरे शब्द काफी नहीं होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म “ काइ पो चे” से बॉलीवुड में अपनी पारी की शुरुआत करने वाले सुशांत ने टीवी पर एकता कपूर के सीरियल “पवित्र रिश्ता” में 2009 से 2014 तक काम किया था।सुशांत के जाने के बाद पहली बार अंकिता ने सोशल मीडिया पर सुशांत को समर्पित कोई पोस्ट किया है।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया से गए आज एक महीना बीत गया और मनोरंजन जगत के उनके दोस्तों और चाहने वालों ने उन्हें याद किया। राजपूत 14 जून को बांद्रा स्थित अपने आवास में मृत पाए गए थे जिससे उनके चाहने वालों को गहरा सदमा पहुंचा था। लंबे समय तक सुशांत के दोस्त रहे निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने उन्हें याद करते इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘दिल बेचारा’ की सेट पर की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “आज एक महीना हो गया।अब मुझे कभी तुम्हारा फोन भी नहीं आएगा।”

सुशांत की करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती ने सुशांत को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखा, “हमारे बीच जो प्रेम था उसे बयां करने के लिए मेरे शब्द काफी नहीं होंगे। जब तुम कहते थे की यह हमदोनों से परे है वह बात सच है। तुमने खुले दिल से हर चीज से प्यार किया । तुम्हारी आत्मा को शांति मिले। तुम्हें गए हुए 30 दिन हुए लेकिन तुमसे प्रेम जीवन भार का था।” रिया ने जोड़े की दो तस्वीरें भी साझा की।

“पवित्र रिश्ता” से शुरू हुई थी सुशांत की पारी

फिल्म “ काइ पो चे” से बॉलीवुड में अपनी पारी की शुरुआत करने वाले सुशांत ने टीवी पर एकता कपूर के सीरियल “पवित्र रिश्ता” में 2009 से 2014 तक काम किया था। इस फिल्म में वे अंकिता लोखंडे के साथ नजर आए थे जिसके बाद वे दोनों लंबे समय तक रिश्ते में रहे।” अंकिता ने इंस्टाग्राम पर एक दीये की तस्वीर साझा करते हुए लिखा,“चाइल्ड आफ गॉड”।

पहली बार अंकिता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की सुशांत के लिए पोस्ट

सुशांत के जाने के बाद पहली बार अंकिता ने सोशल मीडिया पर सुशांत को समर्पित कोई पोस्ट किया है। टीवी अभिनेता और सुशांत के बहुत करीबी दोस्त महेश शेट्टी ने भी सुशांत की तस्वीर के सामने मोमबत्ती जलाते हुए एक तस्वीर साझा की। “दिल बेचारा” में सुशांत की सह-कलाकार संजना संघी ने भी सुशांत को श्रद्धांजलि दी। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल