लाइव न्यूज़ :

रिया चक्रवर्ती और उनके पिता-भाई से नहीं मिल रहा जांच में सहयोग, ED ने सभी का फोन किया जब्त

By अमित कुमार | Updated: August 11, 2020 13:06 IST

रिया चक्रवर्ती से अब तक कुल 19 घंटे तक पूछताछ की जा चुकी है। रिया के जवाब ईडी अधिकारी संतुष्ट नजर नहीं आ रहे। उन्हें एक बार फिर बुधवार को बुलाया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों की मानें तो रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को जांच में बिल्कुल सहोयग नहीं मिल पा रहा है। यही वजह है कि उनसे पूछताछ में इतना ज्यादा समय लगा।रिया से सुशांत के साथ रिश्ते में आने से पहले और बाद की इनकम के सोर्स को लेकर सवाल किए गए।

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को रिया चक्रवर्ती, उनके पिता इंद्रजीत और भाई शोविक पूछताछ की। इस दौरान रिया से उनकी खुद की प्रॉपर्टी को लेकर भी कई सारी बातों की जांच की गई। सूत्रों की मानें तो रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को जांच में बिल्कुल सहोयग नहीं मिल पा रहा है। 

यही कारण है कि ईडी ने घरवालों का फोन जब्त कर लिया है। अब तीनों फोन की जांच की जाएगी। बुधवार को उन्हें फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। शुक्रवार और सोमवार को मिलाकर रिया से अब तक करीब 19 घंटे पूछताछ की जा चुकी है। इतनी देर बातचीत करने के बाद भी रिया और उनके परिवार वाले किसी बात पर खुलकर नहीं बोल रहे हैं। 

इनकम के सोर्स को लेकर किए गए सवाल

ईडी से जुड़े सूत्रों की मानें तो रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। वह ईडी के सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे थे। यही वजह है कि उनसे पूछताछ में इतना ज्यादा समय लगा। रिया से सुशांत के साथ रिश्ते में आने से पहले और बाद की इनकम के सोर्स को लेकर सवाल किए गए। जिस पर रिया संतोषजनक जवाब नहीं दे रही थीं। 

सोमवार को 9 घंटे तक चली पूछताछ 

रिया चक्रवर्ती से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार देर शाम तक 9 घंटे तक पूछताछ की। रिया, उनके भाई शौविक तथा पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती पूर्वाह्न करीब 11 बजे बलार्ड एस्टेट इलाके में स्थित प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय पहुंचे। उन्हें सोमवार को पेश होने के लिए सम्मन भेजा गया था।  मुंबई पुलिस की महिला कर्मियों के साथ रिया को और साथ में उनके भाई शौविक को रात नौ बजे के कुछ समय बाद ईडी कार्यालय से निकलते हुए देखा गया।

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!