लाइव न्यूज़ :

एम्स की फॉरेंसिक जांच पर सुशांत के परिवार के वकील ने उठाए गंभीर सवाल, CBI को खत लिखकर कही ये बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 7, 2020 16:24 IST

विकास सिंह सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील हैं। वह इस मामले की हर एक पहलू से कानूनी पड़ताल कर रहे हैं। एम्स की रिपोर्ट सही बताने पर विकास सिंह ने सीबीआई निर्देशक को पत्र लिखा है।

Open in App
ठळक मुद्दे सुशांत सिंह राजपूत केस केस में अब नया मोड़ गया है एम्स के फरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम ने अपनी रिपोर्ट सीबीआई के पास जमा कर दी है

सुशांत सिंह राजपूत केस केस में अब नया मोड़ गया है। एम्स के फरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम ने अपनी रिपोर्ट सीबीआई के पास जमा कर दी है। साथ ही फरेंसिक टीम ने अपनी आखिरी और फाइनल रिपोर्ट में बताया है कि सुशांत की मौत आत्महत्या के कारण हुई है। एम्स के एक्सपर्ट पैनल के हेड डॉक्टर सुधीर गुप्ता ने सुशांत का गला दबाकर मारे जाने की किसी भी संभावना से इनकार कर दिया है है।

एम्स की इस रिपोर्ट पर सीबीआई ने भी मोहर लगा दी है। वहीं एम्स की रिपोर्ट के आधार पर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को आत्महत्या बताने पर विकास सिंह ने सवाल खड़े किए हैं। 

विकास सिंह सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील हैं। वह इस मामले की हर एक पहलू से कानूनी पड़ताल कर रहे हैं। एम्स की रिपोर्ट सही बताने पर विकास सिंह ने सीबीआई निर्देशक को पत्र लिखा है। उन्होंने अपने पत्र में एम्स की फॉरेंसिक टीम की जांच पर सवाल खड़े किए हैं। 

वकील ने अपने खत में कहा कि मामले की जांच के लिए सीबीआई द्वारा गठित दूसरी फॉरेंसिक टीम को भेजा जाना चाहिए।  एम्स की ओर से सीबीआई को सौंपी गई जांच रिपोर्ट के बारे में वह मीडिया में पढ़ रहे हैं। जांच टीम का हिस्सा रहे कुछ डॉक्टर भी टीवी पर बयान दे रहे हैं। हालांकि, बार-बार कोशिश के बाजवूद हमें रिपोर्ट की कॉपी नहीं दी गई है। यदि लीक रिपोर्ट सही है तो यह अपर्याप्त सबूतों से पक्षपाती निष्कर्ष निकालने वाला है

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब एम्स के फरेंसिक हेड डॉक्टर सुधीर गुप्ता ने बताया, 'हमने अपनी फाइनल रिपोर्ट तैयार कर ली है। यह पूरी तरह से फांसी लगाए जाने और आत्महत्या का मामला है।' उन्होंने अपने बयान में आगे कहा, 'सुशांत की बॉडी पर फांसी के अलावा कोई अन्य चोट के निशान नहीं थे। मृतक की बॉडी या कपड़ों पर भी कोई संघर्ष/हाथापाई के निशान भी नहीं पाए गए हैं।'

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतएम्ससीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?