लाइव न्यूज़ :

सुशांत के सपोर्ट में फिर उतरीं एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे, कहा- हमें न्याय मिलेगा....

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 13, 2020 12:29 IST

सुशांत की मौत के बाद जब उनका परिवार बिहार से मुंबई आया था। तब एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे उनसे मिलने सुशांत के बांद्रा स्थित फ्लैट पर गई थीं

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे इस मुश्किल घड़ी में एक्टर के परिवार का हर मोड़ पर साथ दे रही हैंसुशांत के लिए न्याय मांग रहे उनके परिवार को अंकिता ने एक बार फिर सपोर्ट किया है

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले को लेकर एक्टर की दूसरी बहन श्वेता सिंह कीर्ति अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बात शेयर करती रहती हैं। श्वेता सिंह कीर्ति ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर फिर भाई के लिए न्याय की गुहार लगाई है। श्वेता सिंह कीर्ति ने वीडियो शेयर कर सभी के लिए मैसेज शेयर किया है। ऐसे में सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकित लोखंडे ने भी इस पोस्ट को शेयर किया है।

सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे इस मुश्किल घड़ी में एक्टर के परिवार का हर मोड़ पर साथ दे रही हैं। अंकिता भी सोशल मीडिया और मीडिया को दिए इंटरव्यूज में सुशांत के लिए न्याय की मांग कर रही हैं।अंकिता साफ कह चुकी हैं कि सुशांत कभी सुसाइड नहीं कर सकते थे।

सुशांत की बहन के ट्वीट पर अंकिता लोखंडे ने भी रिएक्ट किया. उन्होंने लिखा- हम सच का पता लगा लेंगे और हमें न्याय मिलेगा। #worriors4SSR #JusiceForSushant #Truthwins. बता दें, अंकिता लोखंडे सुशांत के परिवार और उनकी बहनों संग अच्छा रिलेशन शेयर करती हैं। अंकिता के इस पोस्ट पर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

सुशांत की बहन ने क्या कहा

सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने अपने इंस्टाग्राम पर हाथ जोड़कर लोगों से अपील की है।  सुशांत की बहन ने लोगों से उनका साथ देने के लिए भी कहा है। वीडियो में श्वेता कहती हैं, मैं सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति हूं। मैं सभी से रिक्वेस्ट करती हूं कि हम सभी मिलकर सुशांत के लिए सीबीआई की मांग करें। हम सभी को सच्चाई जानने का हक है। पूरी दुनिया जानना चाहती है कि सच्चाई क्या है, नहीं तो हम शांति से नहीं जी पाएंगे।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतअंकिता लोखण्डे
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, गड़बड़ी की आशंका से इनकार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?