लाइव न्यूज़ :

‘द किंग्स’ ने जीता ‘ग्लोबल स्टार’ का खिताब, पढ़िए गली ब्वॉय से सुपरस्टार बनने का सफर

By भाषा | Updated: May 12, 2019 16:02 IST

Open in App

फटी जींस और चप्पलों में 10 साल पहले सुरेश मुकुंद के ग्रुप ‘द किंग्स’ ने अपने पहले डांस रियलिटी शो में हिस्सा लिया था लेकिन पिछले सप्ताह ‘वर्ल्ड ऑफ डांस’ प्रतियोगिता और 10 लाख अमेरिकी डॉलर जीतकर उसने इतिहास रच दिया। ‘द किंग्स’ को ‘किंग्स यूनाइटेड’ के रूप में भी जाना जाता है। इस ग्रुप ने हाल ही में अमेरिकी रियलिटी शो के तीसरे सीजन में जीत का खिताब अपने नाम कर लिया।

इस ग्रुप का निर्माण करनेवाले और कोरियोग्राफर मुकुंद की असली कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। वह एक ऐसा सपना लेकर चल रहे थे जो असंभव जान पड़ रहा था। एक ग्रुप बनाना, उसका बिखरना और फिर एक-एक चीज को जोड़कर खड़ा होना और फिर चैंपियन बन जाना। मुकुंद ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ यह यात्रा संघर्ष, दर्द, कुर्बानी से भरी है और हां, कुछ फिल्मी भी है।’’

महाराष्ट्र के वसाई के रहनेवाले मुकंद एक मध्यम वर्ग परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपना डांस ग्रुप 2008-2009 के बीच में अपने सहयोगी वर्नन मोटेरिये के साथ मिलकर शुरू किया था। इसमें ज्यादातर नवोदित डांसर थे और यह सभी नालासोपारा-वसाई क्षेत्र के थे। उन्होंने कहा, ‘‘ पहले सिर्फ एक रियलिटी शो ‘बुगी-वुगी’ था और सोशल मीडिया भी नहीं था।

हमारे डांसरों के पास स्मार्टफोन भी नहीं थे लेकिन पिछले सप्ताह ये सभी ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे थे। आप सोच सकते हैं कि कैसा...कितना सपना भरा है यह।’’ मुकुंद ने कहा, ‘‘ हमारे पास शुरू में कुछ ही डांसर थे जिनके पास पैसे भी नहीं थे। ये सभी गरीब परिवार से आते थे और यहां तक कि इनके पास जूते भी नहीं थे। इसके बाद हम ‘बुगी वुगी’ गए।

हमारे ग्रुप में कुछ फटी जींस पहने हुए थे तो कुछ चप्पलों में ही थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ उस दिन मैंने अपने टीम के एक सदस्य से कहा था कि एक दिन ये सभी लोग स्टार होने जा रहे हैं। इस बार जब पुरस्कार राशि की घोषणा हुई तो मैं वह याद कर रहा था। ये सभी आखिर स्टार बन ही गए।’’ 

टॅग्स :रणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल