लाइव न्यूज़ :

क्या बिग बॉस के घर में रिया चक्रवर्ती करेंगी एंट्री?, इस एक्टर ने कही ये बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 22, 2020 09:44 IST

टीवी अभिनेता सूरज कक्कड़ का कहना है कि वो चाहते हैं कि रिया चक्रवर्ती इस शो में आकर खुद के बारे में आ रही खबरों को लेकर हो रही कन्फ्यूजन को दूर करें।

Open in App
ठळक मुद्दे'बिग बॉस 14' को शुरू हुए 3 हफ्ते पूरे होने वाले हैंमकर्स शो में हर तरह का तड़का लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

टीवी अभिनेता सूरज कक्कड़ का कहना है कि वो चाहते हैं कि रिया चक्रवर्ती इस शो में आकर खुद के बारे में आ रही खबरों को लेकर हो रही कन्फ्यूजन को दूर करें।

सलमान खान के फेमस विवादित शो 'बिग बॉस 14' को शुरू हुए 3 हफ्ते पूरे होने वाले हैं। ऐसे में मकर्स शो में हर तरह का तड़का लगाने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ दमदार प्रतियोगियों से घर से बाहर किया जा रहा है जो फैंस को चौंका रहा है। मेकर्स ने अभी से ही इस शो में भयंकर ट्विस्ट लाने शुरू कर दिए हैं। 

ऐसे में इस शो को लेकर टीवी अभिनेता सूरज कक्कड़ ने कुछ ऐसा कह दिया है कि कोई भी सोच में पड़ जाएगा। सूरज का कहना है कि वह बिग बॉस में और भी एंटरटेनमेंट चाहते हैं। साथ ही उनका कहना है कि वो चाहते है कि इस सीजन में रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakroborty) आएं। 

सूरज का कहना है कि मैं इस शो में रिया चक्रवर्ती को देखना चाहता हूं। अगर कोई भी उसे मौका देगा तो। उसके और सुशांत के रिश्ते को लेकर काफी कन्फ्यूजन है। उसके ऊपर काफी आरोप भी लगाए गए हैं। जब आप बिग बॉस जैसे शो में होते हैं तो आप कैमरे की निगरानी में होते हैं। कैमरा आपके हर एक मूव को कैच करता है और मुझे लगता है कि आप 24 घंटे तक फेक नहीं कर सकते हो। ये देखना दिलचस्प होगा और लोगों को मालूम चलेगा कि वो कैसी है?'

सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स कनेक्शन मामले रिया चक्रवर्ती को 8 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। रिया चक्रवर्ती करीब को करीब एक महीने पहले एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। लेकिन अब रिया को जमानत मिल गई है। रिया ने करीब 1 महीना भायखला जेल में बिताया। 

हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स केस में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को एक बार फिर से कोर्ट से बड़ा झटका लगा था। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग्स मामले में गिरफ्तार सुशांत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती सहित 18 लोगों की न्यायिक हिरासत 20 अक्तूबर तक बढ़ा दी थी।

टॅग्स :बिग बॉसरिया चक्रवर्ती
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस