लाइव न्यूज़ :

सलमान खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, लगी सारी अदालती कार्रवाई पर रोक

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 23, 2018 14:02 IST

सलमान खान ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करके मांग की थी कि उनके खिलाफ राजस्थान के चूरू शहर में दर्ज FIR को रद्द कर दी जाए।

Open in App

नई दिल्ली, 23 अप्रैल:  सलमान खान ने वाल्‍मीकि समाज द्वारा उनके खिलाफ दर्ज कराई गई FIR रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। जिसपर सोमवार को सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट में इसकी अगली सुनवाई 23 जुलाई को होगी। सुप्रीम कोर्ट ने सलमान को राहत देते हुए उनके खिलाफ दर्ज हुए सभी 6 मामलों पर रोक लगा दी है। कोर्ट सुनवाई के बाद फैसला लेगी कि उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द किया जाए या नहीं।

सलमान खान ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करके मांग की थी कि उनके खिलाफ राजस्थान के चूरू शहर में दर्ज FIR को रद्द कर दी जाए। याचिका में यह कहा गया था कि सभी राज्यों की पुलिस को ये निर्देश दिए जाए कि उनके खिलाफ इस मामले से संबंधित कोई भी शिकायत, FIR दर्ज न करे। इतना ही नहीं महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली में जो FIR या याचिका दायर हुई है उसपर रोक लगा दी जाए। 

सुप्रीम कोर्ट ने सलमान के खिलाफ वाल्मीकि समाज की ओर से कराई गई छह FIR पर याचिका पर सुनवाई की है। कोर्ट यह सुनिश्त करेगा कि अभिनेता ने वाल्मीकि समाज के खिलाफ क्या बोला था और उनकी  FIR रद्द होनी चाहिए या नहीं इसकी सुनवाई 23 जुलाई को होगी। 

यह भी पढ़ें- डांस फ्लोर पर 'सांत संमदर' गाने पर जमकर थिरकीं सैफ की बेटी सारा अली खान, वीडियो वायरल

वाल्‍मीकि समाज ने सलमान खान की एक बयान पर आपत्ति जताते हुए उनके खिलाफ छह अलग राज्यों में FIR दर्ज करवाई थी। दरअसल सलमान ने अपनी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के प्रमोशन के दौरान अपने डांस स्टाइल को कथित तौर पर जातिसूचक बताया था। 

टॅग्स :सलमान खानसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?