लाइव न्यूज़ :

The Kerala Story: सुप्रीम कोर्ट का 'द केरल स्टोरी' पर रोक लगाने से इनकार, 5 मई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

By रुस्तम राणा | Updated: May 2, 2023 16:15 IST

सुप्रीम कोर्ट ने इस आधार पर फिल्म की रिलीजिंग पर रोक लगाने वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया कि फिल्म नफरत फैलाने वाली 'ऑडियो-विजुअल प्रोपेगेंडा' है। 

Open in App
ठळक मुद्देकोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा- आपको उचित मंच के माध्यम से प्रमाणन को चुनौती देनी चाहिएशीर्ष अदालत की बेंच ने कहा, इस फिल्म को प्रमाणन मिला है और बोर्ड द्वारा मंजूरी दे दी गई है

नई दिल्ली:सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म 'द केरल स्टोरी' की रिलीज पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने इस आधार पर विचार करने से इनकार कर दिया कि यह नफरत फैलाने वाली 'ऑडियो-विजुअल प्रोपेगेंडा' है। 

सुप्रीम कोर्ट के जज के एम जोसेफ और बी वी नागरत्ना की पीठ को वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और अधिवक्ता निजाम पाशा ने बताया कि शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्म के ट्रेलर को 1.6 करोड़ बार देखा जा चुका है। पाशा ने दावा किया, यह फिल्म सबसे खराब किस्म की अभद्र है और पूरी तरह से ऑडियो-विजुअल प्रोपेंडा है।

बेंच ने कहा, इस फिल्म को प्रमाणन मिला है और बोर्ड द्वारा मंजूरी दे दी गई है। यह ऐसा नहीं है कि कोई व्यक्ति पोडियम पर आ जाता है और अनियंत्रित भाषण देना शुरू कर देता है। यदि आप फिल्म की रिलीज को चुनौती देना चाहते हैं, आपको उचित मंच के माध्यम से प्रमाणन को चुनौती देनी चाहिए।

इस पर सिब्बल ने कहा कि वह "जो भी आवश्यक होगा" करेंगे। शीर्ष अदालत के न्यायाधीश नागरत्न ने कहा कि याचिकाकर्ता को पहले उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाना चाहिए। पाशा ने कहा कि अब समय नहीं बचा है क्योंकि फिल्म शुक्रवार को रिलीज होने वाली है।

पीठ ने कहा, "यह कोई आधार नहीं है। नहीं तो हर कोई सुप्रीम कोर्ट आना शुरू कर देगा।" पाशा ने कहा कि इसीलिए उन्होंने अभद्र भाषा के मामले में एक हस्तक्षेप आवेदन दायर किया है।

 न्यायमूर्ति जोसेफ ने कहा कि भले ही वह याचिका पर सलाह नहीं दे रहे हों, लेकिन उचित उपाय की तलाश के लिए एक ठोस रिट याचिका दायर करने की जरूरत है। इसी शुक्रवार (5 मई) हिंदी फिल्म धर्म परिवर्तन के विषय पर आधारित है। फिल्म में अदा शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई है। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल