लाइव न्यूज़ :

Super 30 Trailer : 'सुपर 30' का शानदार ट्रेलर हुआ रिलीज, ऋतिक रोशन के स्कूल में शामिल होने को हो जाएं तैयार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 4, 2019 14:29 IST

ऋत‍िक रोशन दो साल बाद फिल्मी पर्दे पर सुपर 30 फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म के पोस्टर और टीजर के बाद ट्रेलर र‍िलीज कर द‍िया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे 12 जुलाई को र‍िलीज होने जा रही इस फिल्म को डायरेक्टर विकास बहल ने बनाया हैफिल्म में एक्टर का किरदार अबतक का सबसे चैलेंज‍िंग रोल बताया जा रहा है

ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म 'सुपर 30' का ट्रेलर जारी हो गया है। रिलायंस एंटरटेनमेंट और फैंटम फिल्म्स द्वारा निर्मित 'सुपर 30' विकास बहल द्वारा निर्देशित है। फिल्म 12 जुलाई, 2019 को  को नजदीकी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

यह फिल्म पटना के 'सुपर 30' कोचिंग के संस्थापक आनंद कुमार पर बनी है। इस वजह से फिल्म में आनंद कुमार के संघर्ष के दिनों के साथ ही रामानुजम अवॉर्ड और अब्दुल कलाम आजाद शिक्षा पुरस्कार मिलने तक का सफर दिखाया जाएगा। 

कैसा है फिल्म का ट्रेलर

ट्रेलर की र‍िलीज से पहले खास टैग लाइन के साथ टीजर जारी किया गया था- टैग लाइन थी. - उठो, पढ़ो, लड़ो, बढ़ो, हकदार बनो. यही टैगलाइन है ट्रेलर की असली कहानी। दो मिनट 37 सेकेंड के ट्रेलर की शुरुआत होती है, एक सवाल के साथ, "जी हां इंड‍िया से, थर्ड वर्ल्ड कंट्री। चीप लेबर का देश। फिर हम सोचते हैं पेप‍स‍िको हेड कौन है, यूनील‍िवर कौन चला रहा है, अगर नहीं पता तो गूगल कर लीज‍िए. वैसे गूगल का हेड भी है एक इंड‍ियन। बस यहीं से होती है आनंद कुमार बने ऋत‍िक रोशन की एंट्री।

फिल्म में ऋत‍िक रोशन को आनंद कुमार के किरदार में देखना किसी सरप्राइज से कम नहीं है। लेकिन रोल के साथ न्याय करने की बात कहें तो ऋत‍िक इसे पूरी तरह से पकड़ नहीं सके हैं। कई जगह वह अपने रोल से चूकते तो कई जगह परफेक्ट नजर आ रहे हैं।   फिलहाल ये फिल्म नहीं बस एक ट्रेलर है, देखना ये होगा क‍ि पूरी फिल्म में ब‍िहारी बाबू के रंग में ऋत‍िक रोशन क्या रंग लाते हैं।

फिल्म  12 जुलाई को रिलीज होने जा रही हैं। फिल्म 'सुपर 30' में ऋतिक रोशन के अलावा म्रूनाल ठाकुर, नंदिश सिंह, रित्विक साहोरे, पंकज त्रिपाठी, अमित साध, विरेंद्र सक्सेना और जॉनी लिवर जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। 

टॅग्स :सुपर 30ऋतिक रोशनपंकज त्रिपाठी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीमिर्जापुर द मूवी: नोट कर लें तारीख! बड़े पर्दे पर इस दिन दस्तक देंगे गुड्डू भैया और कालीन भैया

बॉलीवुड चुस्कीआखिर क्यों मुकदमा दायर कर रहे अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन?

भारतसुपर 30 के संस्थापक पद्मश्री आनंद कुमार बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका की स्वर्ण जयंती में बतौर मुख्य अतिथि होंगे शामिल

बॉलीवुड चुस्कीKaho Naa Pyaar Hai: जब ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल, ‘कहो ना प्यार है’ के 25 साल पूरे होने पर बोले एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?