Sunny Leone Viral Video : कुछ इस अंदाज में नजर आने वाली हैं सनी लियोन, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 4, 2019 09:27 AM2019-11-04T09:27:00+5:302019-11-04T09:27:00+5:30

सनी लियोन के इस सुपरहीरो के लुक को कोर का नाम भी दिया गया है। वीडियो में देख सकते हैं कि इसमें वह उड़ने वाली कर चलाते हुए सुपर गैजेट का प्रयोग कर रही हैं।

sunny leone viral video she introduces herself superhero look kore | Sunny Leone Viral Video : कुछ इस अंदाज में नजर आने वाली हैं सनी लियोन, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Sunny Leone Viral Video : कुछ इस अंदाज में नजर आने वाली हैं सनी लियोन, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Highlightsएक्ट्रेस सनी लियोन अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। सनी ने अपने अब तक के करियर में एक्टिंग और डांस से फैंस को खूब मोहित किया है।

एक्ट्रेस सनी लियोन अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। सनी ने अपने अब तक के करियर में एक्टिंग और डांस से फैंस को खूब मोहित किया है। लेकिन अब वह एक अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं। जिसको देखकर फैंस उनके एक बार फिर से दीवाने होने वाले हैं। सनी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह एक सुपरहीरो के लुक में नजर आ रही हैं।

सनी के इस सुपरहीरो के लुक को कोर का नाम भी दिया गया है। वीडियो में देख सकते हैं कि इसमें वह उड़ने वाली कर चलाते हुए सुपर गैजेट का प्रयोग कर रही हैं। सनी लियोन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सनी ने जो वीडियो फैंस के लिए शेयर किया है उसमें वह सुपरहीरो के लुक में नजर आ रही है। खास बात ये है कि सनी ने वीडियो शेयर करते हुए ये नहीं बताया है कि ये उनकी गलती फिल्म है या फिर कोई और प्रोजक्ट है। इस रोल में उनके सुनहरे बाल नजर आ रहे हैं। वीडियो में सनी सुपर पॉवर से लैस नजर आ रही है।

सनी इसमें ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि पूरा शहर जल रहा है और सनी उसको बचाती नजर आ रही हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा गया है कि कोरे इस धरती की नहीं है, लेकिन उसे बचाने आई है।

वीडियो को एक टीजर के रूप में पेश किया गया है। ये वीडियो एक गेम की तरह से भी  लग रहा है।  यह वीडियो सनसिटी मीडिया एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड का है। इसे सनी लियोनी ने ही प्रोड्यूस किया है। म्यूजिक सनी के पति डैनियल ने दिया है। इस वीडियो को अब तक 4.5 लाख से ज्यादा बार लाइक मिल चुके हैं।

Web Title: sunny leone viral video she introduces herself superhero look kore

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे