लाइव न्यूज़ :

सनी देओल के बेटे की डेब्यू फिल्म 'पल पल दिल के पास' का पोस्टर रिलीज, इस दिन जारी होगा टीजर

By मेघना वर्मा | Updated: August 3, 2019 12:41 IST

बॉलीवुड के गोल्डन ऐरा के सुपरस्टार धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण इन दिनों अपनी आकर्षक पर्सनालिटी के चलते आए दिन सुर्खियों में रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसनी देओल फिल्म पल पल दिल के पास से अपना डायरेक्शन डेब्यू कर रहे हैं।सनी देओल ने अपने इंस्टा पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है।

बॉलीवुड के सनी पाजी यानी सनी देओल के बेटे करण देओल जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म पल पल दिल के पास रहती हो का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें करम देओल की इस फिल्म से सनी देओल पहली बार डायरेक्शन डेब्यू भी कर रहे हैं। मतलब अपने बेटे की इस फिल्म को सनी देओल डायरेक्ट भी कर रहे हैं। इस फिल्म मे करण देओल सहर बम्बा के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। 

पोस्टर की बात करें तो खूबसूरत इस पोस्टर में लीड किरदार एक दूसरे का हाथ परड़े दिख रहे हैं। वहीं उनके सामने पहाड़ और झरना दिख रहा है। खास बात ये है कि करण और सहर की कमर पर सेफ्टी बेल्ट बंधी हुई है जो दिल के आकार की है और दोनों ही आपस में जुड़ी हुई है। 

इस पोस्टर को शेयर करते हुए सनी देओल ने लिखा, 'गर्व से भरा हुआ और उत्साहित हूं कि हमारे परिवार का अगले जनरेशन, मेरे बेटे करण और सहर इस नए रास्ते पर हैं, पहले प्यार के साथ पल पल दिल के पास।' सनी देओल ने पोस्ट पर ही बताया कि फिल्म का टीजर सोमवार को सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा। 

बॉलीवुड के गोल्डन ऐरा के सुपरस्टार धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण इन दिनों अपनी आकर्षक पर्सनालिटी के चलते आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। वहीं फादर्स-डे के मौके पर सनी देओल के बेटे करण देओल ने पिता के लिए एक कविता लिखकर सभी को भावुक कर दिया। करण ने यह कविता इंग्लिश में लिखी है, जिसमें उन्होंने अपने पिता सनी को अपनी लाइफ का सुपर हीरो बताया है। 

टॅग्स :सनी देओल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 की सबसे सफल फिल्म ने दुनिया भर में ₹448.90 करोड़ कमाए, 42 दिन बाद भी थिएटर में, पर 'धुरंधर' नहीं

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्कीसनी देओल की 'बॉर्डर 2' का जलवा बरकरार, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 257 करोड़ की कमाई

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीट्रैक्टर पर सवार होकर बॉर्डर 2 देखने पहुंचे फैन्स, सनी देओल के फैन्स के भरे थिएटर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?