लाइव न्यूज़ :

धर्मेंद्र के 83वें जन्मदिन पर सनी देओल देंगे उनको खास तोहफा, जानिए क्या होगा स्पेशल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 5, 2018 09:32 IST

Bollywood Veteran Actor dharmendra Happy B'day 2018: बॉलीवुड के धर्म पाजी यानी धर्मेंद्र 8 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाने वाले हैं।

Open in App

बॉलीवुड के धर्म पाजी यानी धर्मेंद्र 8 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाने वाले हैं। वह इस बार अपना 83वां जन्मदिन मनाएंगे। जन्मदिन के खास मौके पर धर्मेंद्र के बड़े बेटे और कलाकार सनी देओल उन्हें बेहद खास तोहफा दे सकते हैं।

सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र पर डॉक्यूमेंट्री ड्रामा फिल्म बना रहे हैं। यही नहीं, धर्मेंद्र पर एक किताब भी लिखी जा रही है जिसमें उनके बचपन से लेकर सुपरस्टार बनने तक के तमाम किस्से पढ़ने को मिलेंगे, सनी ने कहा, ''हां, पापा के जीवन पर एक डॉक्यू-ड्रामा और एक पुस्तक पर काम चल रहा है।

 इसके अलावा डॉक्यो-ड्रामा फिल्म के जरिए धर्मेंद्रे से संघर्ष की कहानी को दिखाया जाएगा।  खबरों की मानें तो डॉक्यो-ड्रामा के लिए सभी चीजें तैयार हो गई हैं। बताया जाता है कि साल 1960 में उन्हें साल 1958 में फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की। 

हाल ही में सनी ने कहा था कि अपने 35 साल के फिल्मी करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके अभिनेता सनी देओल का कहना है कि उनका काम करने का तरीका बिल्कुल स्वाभाविक है और वह फिल्म की कहानी पढ़ने के बजाय सुनने में ज्यादा दिलचस्पी रखते हैं। सनी ने कहा, ''मैं बहुत सहज व्यक्ति हूं, मैं आइडिया और विचार को सुनकर जो सही लगता है वही करता हूं।

मैं न विस्तार में जाता और न कभी फिल्म की स्क्रप्टि पढ़ता हूं। मैं सिर्फ निर्देशक का आइडिया सुनता हूं और फिर काम में लग जाता हूं। मैं हमेशा कहानीकार से मिलकर पर्दे पर दिखाए जाने वाले विषय के बारे में ही सुनता हूं। 

1983 में बेताब से अपना फिल्मी सफर शुरू करने वाले सनी 'घायल', 'दामिनी', 'डर' और 'गदर- एक प्रेम कथा' जैसी कई शानदार फिल्मों में अभिनय के जलवे बिखेर चुके हैं।

हाल ही में सनी की बैक टू बैक दो फिल्में पर्दे पर रिलीज हुई हैं। मुहल्ला अस्सी में उनके काम को फैंस के द्वारा जमकर सराहा गया है। जबकि इसी शुक्रवार को रिलीज हुई भैयाजी सुपरहिट की कहानी को फैंस के द्वारा खास पसंद नहीं किया गया है लेकिन यहां भी फैंस को सनी भा गए हैं।

टॅग्स :सनी देओलधर्मेंद्रबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 की सबसे सफल फिल्म ने दुनिया भर में ₹448.90 करोड़ कमाए, 42 दिन बाद भी थिएटर में, पर 'धुरंधर' नहीं

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्कीसनी देओल की 'बॉर्डर 2' का जलवा बरकरार, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 257 करोड़ की कमाई

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

भारतPadma Awards 2026: 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री से गुमनाम नायक सम्मानित, सूची देख आप भी करेंगे सलाम?, 90 महिलाओं को सम्मान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?