लाइव न्यूज़ :

अपने भावुक होने पर बोले सनी देओल, कहा-लोगों के सामने रोने का मतलब मजबूत या कमजोर होना नहीं

By भाषा | Updated: September 19, 2019 19:19 IST

Open in App

पिछले दशकों में पिता-पुत्र को बेशक ज्यादातर ‘‘ही-मैन’’ वाली छवियों में दिखाया जाता था लेकिन धर्मेंद्र और सनी देओल की स्क्रीन के अलावा भी उनकी भावुक और दयालु छवि दिखती रही है। रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘‘पल पल दिल के पास’’ में अपने बेटे करण देओल को लॉन्च करने के लिए तैयार सनी ने कहा कि जनता के सामने रोने का मतलब मजबूत या कमजोर होना नहीं होता।

उन्होंने यहां एक साक्षात्कार में पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हम अपने परिवार से काफी जुड़े हुए हैं। इसके बारे में बात करते हुए मैं काफी भावुक हो जाता हूं। इसमें मैं कुछ नहीं कर सकता। हम वैसे ही हैं। आदमी एक आदमी होता है।

आपको एक छवि में जीने की जरूरत नहीं होती।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वे कहते हैं कि आदमी रोते नहीं। रोने का मतलब मजबूत या कमजोर होना नहीं है। यह भावनाओं का निकलना है। इसे क्यों रोकना?’’ उनकी नयी फिल्म इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है।

सनी का मानना है कि एक तरोताजा और मासूम रोमांस केवल युवाओं में ही दिखाया जा सकता है। सनी ने कहा, ‘‘35-40 की उम्र के बाद एक किशोर का किरदार निभाना बेवकूफी है। युवाओं से ऐसे किरदार निकालना आसान होता है। हर कोई प्रेम कहानियां पसंद करता है। मैं प्रेम कहानियां पसंद करता हूं। ‘प्यार मेरा नशा है’ यह सोशल मीडिया पर मेरा कैप्शन है।’’ 

टॅग्स :सनी देओल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 की सबसे सफल फिल्म ने दुनिया भर में ₹448.90 करोड़ कमाए, 42 दिन बाद भी थिएटर में, पर 'धुरंधर' नहीं

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्कीसनी देओल की 'बॉर्डर 2' का जलवा बरकरार, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 257 करोड़ की कमाई

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीट्रैक्टर पर सवार होकर बॉर्डर 2 देखने पहुंचे फैन्स, सनी देओल के फैन्स के भरे थिएटर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?