लाइव न्यूज़ :

एक बार फिर ढाई किलो के हाथ का दम दिखाते हुए नजर आएंगे सनी देओल, बनेंगे 'फ़तेह सिंह'

By विवेक कुमार | Updated: July 21, 2018 13:03 IST

सनी देओल, राजकुमार संतोषी की दामिनी, घायल और घातक जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

Open in App

मुंबई, 21 जुलाई: बॉलीवुड के एक्शन किंग अभिनेता 'सनी देओल' के ढाई किलो के हाथ का दम एक बार फिर नजर आएगा। जल्द ही सनी देओल डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की फिल्म में नजर आएंगे।  इस फिल्म का नाम फ़तेह सिंह होगा। जो कि एक पीरियड ड्रामा है।   संतोषी को साल 2013 से अपनी इस फिल्म के लिए हीरो की तलाश थी। जो कि अब पूरी हुई है।

बता दें कि सनी देओल, राजकुमार संतोषी की दामिनी, घायल और घातक जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। फ़िलहाल सनी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म यमला पगला दीवाना 3 में बिजी हैं जो को 31 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म में सलमान खान भी हैं जो कैमियो रोल में नजर आएंगे।

वहीं इस फिल्म के अलावा सनी देओल 'भईया जी सुपरहिट' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ अमीषा पटेल भी हैं। ये दोनों जोड़ी 12 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ नजर आएगी।

दोनों सुपरहिट फिल्म 'गदर एक प्रेम कथा' में साथ नजर आए थे। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। भईया जी सुपरहिट 19 अक्टूबर को रिलीज होगी। सनी देओल को साथ प्रीटी जी जिंटा, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, अमीषा पटेल, संजय मिश्रा और भी कई किरदार नजर आएंगे।

टॅग्स :सनी दयोल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 की सबसे सफल फिल्म ने दुनिया भर में ₹448.90 करोड़ कमाए, 42 दिन बाद भी थिएटर में, पर 'धुरंधर' नहीं

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्कीसनी देओल की 'बॉर्डर 2' का जलवा बरकरार, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 257 करोड़ की कमाई

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीट्रैक्टर पर सवार होकर बॉर्डर 2 देखने पहुंचे फैन्स, सनी देओल के फैन्स के भरे थिएटर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?