लाइव न्यूज़ :

फिल्मों को लेकर अलग तरह की परेशानी से जूझ रहे सुनील शेट्टी, कहा- 58 साल की उम्र में नहीं बन सकता हीरो

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 16, 2020 19:36 IST

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) ने हाल ही में खुलासा किया कि उनके लिए 58 साल की उम्र में सही किरदार का चयन करना काफी मुश्किल है।

Open in App
ठळक मुद्देसुनील शेट्टी कई सारे प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैंकई साउथ की फिल्में है और हिंदीं फिल्मे भी हैं

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) ने भले ही फिल्मों से दूरी बना ली हो, लेकिन अन्ना की फैन फोलोइंग आज भी जबरदस्त है। हालांकि, सुनील आज भी अपने कई प्रोजेक्ट्स में काफी बिजी हैं। वहीं, फिल्मों को लेकर सुनील बात करते हुए नजर आए, जिसमें उन्होंने अपनी परेशानी के बारे में खुलकर बातचीत की।

सुनील शेट्टी ने बताए अपने आगे के प्लान

आजतक से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने बताया कि फिल्मों को लेकर उनके आगे क्या प्लान हैं। उन्होंने कहा कि मैं अब 58 साल का हो चुका हूं। ऐसे में मैं जवान तो नहीं रहा, लेकिन मैं बूढ़ा भी नहीं दिखाई देता। इसके कारण मुझे पिता के रोल आसानी से नहीं मिलते मैं अब हीरो बन नहीं सकता। इस लिहाज से ऐसी उम्र में आकर फिल्मों में सही किरदार का चयन करना वो भी अपनी उम्र के हिसाब से, ये मेरे लिए काफी मुश्किल होता है।

कई प्रोजेक्ट्स में जुटे हुए हैं सुनील

अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि इस समय मैं काफी सारे प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा हूं, जिसमें से कुछ हिंदी भाषी हैं तो कुछ फिल्में साउथ की हैं। इसके अलावा कुछ वेब सीरीज भी हैं। इसलिए अब देखने वाली बात होगी कि मैं कितना सफल होता हूं। वहीं, सुनील ने अपने लुक्स को लेकर बताया कि वो पहले ज्यादा सतर्क रहते थे क्योंकि वो बॉडी भी बनाते थे और इस बात का खास ख्याल रखते थे कि कैमरे पर वो बॉडी बिल्डर जैसे न दिखें।

टॅग्स :सुनील शेट्टीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच