लाइव न्यूज़ :

राम-लक्ष्मण को कंधे पर लेकर हनुमान के उड़ने वाले सीन को इस तरह किया गया था शूट, सुनील लहरी ने बताया

By अमित कुमार | Updated: May 31, 2020 10:29 IST

लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले कलाकार सुनील लहरी 'रामायण' से जुड़ी बातों को अक्सर फैंस तक पहुंचाते रहते हैं। सुनील लहरी ट्विटर के जरिए फैंस के साथ जुड़े हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे सुनील ने कहा इस सीन को शूट करना बेहद मुश्किल था। लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले सुनील लहरी हर एपिसोड के बाद लोगों से उस एपिसोड से जुड़ी पुरानी बातों का जिक्र करते हैं।

दूरदर्शन के बाद रामानंद सागर का प्रतिष्ठित धारावाहिक 'रामायण' का एक बार फिर पुन: प्रसारण किया जा रहा है। स्टार प्लस पर हर शाम साढ़े सात बजे से इसको प्रसारित किया जा रहा है। लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले कलाकार सुनील लहरी 'रामायण' के दोबारा प्रसारण से सबसे खुश दिखाई दे रहे हैं। वह लगातार सोशल मीडिया के जरिए लोगों के साथ अपने काम का अनुभव शेयर करते रहते हैं। 

लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले सुनील लहरी हर एपिसोड के बाद लोगों से उस एपिसोड से जुड़ी पुरानी बातों का जिक्र करते हैं। सुनील लहरी ने बताया कि कैसे एक सीन में हनुमान जी, श्रीराम और लक्ष्मण को कंधे पर बिठाकर ले जाते हैं। सुनील के मुताबिक इस सीन को नीले पर्दे, नीले टेबल और एक रैंप की मदद से शूट किया गया था। सुनील ने कहा इस सीन को शूट करना बेहद मुश्किल था। 

उस दौरान स्पेशल इफेक्ट्स के अधिक साधन नहीं हुआ करते थे। इस सीन को करने के लिए क्रोमा के लिए ब्लू कलर के 2 स्टूल लगाए गए और फिर उन्हें ब्लू कलर के कपड़े से ही कवर किया। बैकग्राउंड भी पूरा ब्लू कर दिया गया था। सुनील लहरी के मुताबिक इसका रिजल्ट बेहद शानदार रहा था और सीन को देखकर सभी को बेहद खुशी हुई। 

सुनील लहरी के अलावा 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल इन दिनों अपने पुराने शो की वजह से चर्चा में हैं। भगवान राम के जीवन पर आधारित “रामायण” का पहली बार दूरदर्शन पर 1987 में प्रसारण किया गया था और इसे बेहद लोकप्रियता मिली थी। इसके बाद साल 2020 में लॉकडाउन की वजह से इसका प्रसारण दोबारा किया गया।

टॅग्स :सुनील लहरीअरुण गोविलरामायणबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!