लाइव न्यूज़ :

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच 'बॉलीवुड के अन्ना' सुनील शेट्टी ने उठाया बड़ा कदम, लोगों की मदद के लिए करेंगे ये नेक काम

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 28, 2021 17:15 IST

अभिनेता सुनील शेट्टी लोगों की मदद के लिए केवीएन फाउंडेशन की फ्री माई सिटी पहल से जुड़कर फ्री ऑक्सीजन कंसेंसट्रेटर्स उपलब्ध करवाएंगे । उन्होंने यह जानकारी ट्विट कर दी और साथ में अपने दोस्तों , फैंस से इस मैसेज को ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की अपील भी की ताकि जरूरतमंदों तक उनकी मदद पहुंच सके ।

Open in App
ठळक मुद्देलोगों की मदद के लिए आगे आएं अभिनेता सुनील शेट्टी ने, बांटेंगे फ्री ऑक्सीजन कंसेंसट्रेटर्स केवीएन फाउंडेशन की फ्री माई सिटी पहल से जुड़कर अभिनेता ने जाहिर की खुशी, कहा-मदद के लिए आप मुझे मैसेज कर सकते हैं इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपना योगदान देने की भी अपील की है।

मुंबई : कोरोना वायरस महामारी के दौरान कई सेलेब्स  लोगों  की मदद के लिए आगे आएं है । लोगों की जिंदगी बचाने के लिए अब अभिनेता सुनील शेट्टी भी निशुक्ल ऑक्सीजन कंसेंसट्रेटर्स बांटने की एक पहल में शामिल हो गए हैं और उन्होंने  लोगों से अपील की है कि जरूरतमंदों की मदद करें । उन्होंने फैंस और दोस्तों से डायरेक्ट मैसेज भेजकर मदद लेने की अपील की है।

सुनील शेट्टी ने किया ट्विट

सुनील शेट्टी ने अपने ट्विट में लिखा, 'हम सब एक मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं लेकिन आशा कि एक किरण है कि हम एक-दूसरे का साथ दे रहे हैं । उन्होंने लिखा कि केवीएम फाउंडेशन के फ्री माई सिटी के तहत मुफ्त में ऑक्सीजन कंसेंसट्रेटर्स उपलब्ध करवाने की  पहल से जुड़ कर खुश हूं । '

आगे सुनील ने लिखा कि मैं अपने सभी दोस्तों और फैंस से अपील करता हूं कि अगर आपको जरूरत हो तो मुझे डायरेक्ट मैसेज करें । अगर आप इस मिशन में अपना सहयोग देना चाहते हैं या इसका हिस्सा बनना चाहते हैं तो इस मैसेज को ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिए और उनकी मदद करने में हमारी मदद कीजिए ।फिलहाल यह सेवा केवल मुंबई और बैंगलोर के लिए उपलब्ध है ।  

आपको बताते दें कि हाल ही में अभिनेता अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने भी अपनी तरफ से 100 ऑक्सीजन कंसेंसट्रेटर्स दान करने की बात कही थी । साथ ही सलमान खान ने भी पुलिस अधिकारियों , बीएमसी कर्मचारियों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए 5000 हजार खाने के पैकेट भिजवाए थे । 

टॅग्स :सुनील शेट्टीकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMaharashtra Local Body Elections: अक्षय कुमार, दिव्या दत्ता समेत कई सेलेब्स ने डाला वोट, लोगों से की सही उम्मीदवार को चुनने की अपील; VIDEO

बॉलीवुड चुस्की‘बॉर्डर’ से ‘बॉर्डर 2’ तक: सुनील शेट्टी बोले- वर्दी पहनने की ख्वाहिश आज भी है

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

बॉलीवुड चुस्कीHunter 2 Review: सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल, सीरीज के बारे में यहाँ जानें सबकुछ

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?