लाइव न्यूज़ :

आथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की सुनील शेट्टी ने की पुष्टि, बताया कब पवित्र बंधन में बंधेगा कपल

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 24, 2022 11:14 IST

दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी ने एक बार फिर अपनी बेटी आथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की योजना के बारे में बात की है। अभिनेता ने पुष्टि की कि वे दोनों शादी करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देआथिया शेट्टी और केएल राहुल अक्सर ही अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोरते हुए नजर आते हैं।दोनों को अक्सर ही साथ में क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा जाता है।सुनील शेट्टी ने कहा कि राहुल का कई दौरों की वजह से व्यस्त कार्यक्रम है।

मुंबई: आथिया शेट्टी और केएल राहुल अक्सर ही अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोरते हुए नजर आते हैं। पिछले साल अहान शेट्टी की पहली फिल्म तड़प के प्रीमियर के दौरान आथिया और राहुल ने एक साथ अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज की थी। दोनों को अक्सर ही साथ में क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा जाता है। यही नहीं, केएल राहुल के साथ आथिया शेट्टी उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के लिए जाती हैं।

फिलहाल, काफी समय से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि आथिया और राहुल जल्द ही शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं। बता दें कि आथिया सुनील शेट्टी और माना शेट्टी की बेटी हैं जो पेशे से एक्ट्रेस हैं तो वहीं केएल राहुल भारतीय क्रिकेट टीम के उप-कप्तान हैं और एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी ने अब स्पष्ट किया है कि उन दोनों की शादी होगी लेकिन अभी नहीं। 

अभिनेता ने कहा कि राहुल का कई दौरों की वजह से व्यस्त कार्यक्रम है और शादी के लिए शायद ही कोई खाली समय हो। सुनील ने इंस्टेंट बॉलीवुड को आथिया और राहुल की शादी की योजना के बारे में बताया। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि जैसे ही बच्चे फैसला करेंगे शादी हो जाएगी। राहुल के शेड्यूल हैं। अभी एशिया कप, वर्ल्ड कप, साउथ अफ्रीकन टूर, ऑस्ट्रेलिया टूर है। जब बच्चों को ब्रेक मिलेगा तब शादी होगी। एक दिन में शादी नहीं हो सकती ना?"

सुनील शेट्टी ने आगे कहा, "अभी पापा चाहते हैं कि लड़की है तो शादी हो जाए, लेकिन एक बार केएल राहुल को ब्रेक मिल जाए, बच्चे तय करें कब, क्योंकि आप कैलेंडर देखोगे तो डर जाओगे। एक दिन का दो दिन का गैप है और दो दिन में शादी नहीं हो सकती न। तो यही है, जब वक्त मिलेगा तो प्लानिंग जरूर होगी।"

टॅग्स :केएल राहुलसुनील शेट्टीआथिया शेट्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट226 रन बनाकर जीते?, आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स का सबसे बड़ा सफल चेज, 2025 में बनाए 210 रिकॉर्ड टूटा?

क्रिकेटRR vs DC: लगातार तीसरी हार के बाद डीसी ने जीता मुकाबला, आरआर को 7 विकेट से हराया, केएल राहुल ने खेली 75 रनों की मैच विनिंग पारी

क्रिकेटवनडे टीम से ऋषभ पंत को बाहर करने की तैयारी में अजित अगरकर और गौतम गंभीर, रिपोर्ट में सामने आया रिप्लेसमेंट

क्रिकेटकेएल राहुल-वैभव सूर्यवंशी खाते में 357-357 रन?, आखिर किसके पास ऑरेंज कैप, कौन मारेगा बाजी?

क्रिकेटनाबाद 152 रन के साथ सबसे आगे राहुल?, 25 छक्के-चौके के साथ आईपीएल पारी में सर्वाधिक बाउंड्री, 12 और 51 पर पंजाब खिलाड़ी ने छोड़े कैच और केएल ने कूटे रन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया