लाइव न्यूज़ :

सुनिधि चौहान ने पति के साथ अपने रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 23, 2021 12:03 IST

सिंगर सुनिधि चौहान अपने रिश्तों को लेकर चल रही अफवाहों का खंडन किया है और उन्होंने कहा कि मेरे और पति हितेश सोनिक के बीच सब ठीक है और हम साथ रह रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुनिधि चौहान और उनके पति के बीच रिश्तों में खटास की खबरें पिछले साल आई थींपिछले साल मीडिया में आई कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि सुनिधि चौहान और उनके पति अलग रह रहे हैं सुनिधि और हितेश की शादी 2012 में हुई थी, उनका एक बेटा भी है

मुंबई: मशहूर बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान ने अपने रिश्तों को लेकर चल रही बातों को अफवाह बताया है। उन्होंने कहा कि उनके पति हितेश सोनिक और उनके बीच सबकुछ ठीक है। दरअसल पिछले साल इस कपल के बारे में ये अफवाहें थी कि दोनों के रिश्तों में कुछ कड़वाहट आ गई है और दोनों अलग रह रहे हैं। 

हम साथ रहते है और सब ठीक है - सुनिधि

सुनिधि चौहान ने ई-टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि दोनों के बीच सब ठीक है और वे साथ रह रहे है। दरअसल पिछले साल हितेश ने कहा था कि लॉकडाउन के दौरान वह अपने घर के कामों में व्यस्त है और अपने घर को मैनेज कर रहे हैं। हितेश के इस बयान के बाद कुछ  मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि सुनिधि और हितेश अलग रह रहे हैं। 

हितेश ने कहा था शायद सुनिधि को मेरा काम पसंद नहीं

सुनिधि से जब उस समय  इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि 'मैं इस बारे में कोई बात नहीं करना चाहती हूं । वहीं हितेश ने इन अफवाहों का खंडन करते हुए कहा था कि शायद सुनिधि इस अफवाह पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती है क्योंकि वह इसे बेहद अपमानजनक समझती है । हितेश ने कहा कि हम एक छत के नीचे रहते है । मैं घर की सफाई करता हूं , न्यूज पढ़ता हूं । हमने लॉकडाउन में घर के कामों को बांट लिया है लेकिन लगता है सुनिधि मेरी सफाई से खुश नहीं है इसलिए ऐसी अफवाहें सामने आ रही है।

सुनिधि और हितेश ने 2012 में शादी की थी और उनका एक 2 साल का बेटा भी है, जिसका नाम तेग है । सुनिधि से शादी के बंधन में बंधने के बारे में हितेश ने कहा था कि हम एक-दूसरे को 15 साल से जानते थे। सुनिधि की ये दूसरी शादी थी। उनकी पहली शादी कोरियोग्राफर बॉबी खीन से हुई थी। हितेश पेशे से म्यूजिक डायरेक्टर है। 

सुनिधि ने बॉलीवुड के एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं । धूम मचाले, छलिया, कैसी पहेली और शीला की जवानी जैसे हिट गानो से सुनिधि फेमस हुई । उसके बाद उन्होंने इंडियन आइडल के जज के रूप में भी भूमिका निभाई थी।

टॅग्स :सुनिधि चौहानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!