लाइव न्यूज़ :

जल्द गूंजेगी इस कपल के घर किलकारी, ऐसे किया प्रेग्नेंसी का ऐलान

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 6, 2020 06:19 IST

टीवी स्टार एकता कौल (Ekta Kaul) और सुमित व्यास (Summet Vyas) जल्दी ही बनने वाला हैं मम्मी-पापा

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता सुमीत व्यास और टीवी एक्ट्रेस एकता कौल के घर जल्द ही बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैंलॉकडाउन के बीच दोनों ने अपनी जिंदगी में जल्द ही नन्हें मेहमान के आने की जानकारी दी है

जल्द गूंजेगी इस कपल के घर किलकारी'आरक्षण' समेत कई फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता सुमीत व्यास और टीवी एक्ट्रेस एकता कौल के घर जल्द ही बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं. लॉकडाउन के बीच दोनों ने अपनी जिंदगी में जल्द ही नन्हें मेहमान के आने की जानकारी दी है.

सुमीत ने बताया कि अगले महीने उनकी पत्नी बच्चे को जन्म देंगी. यह दोनों का पहला बच्चा है और इसके लिए दोनों काफी खुश हैं.कोरोना वायरस के चलते दोनों काफी सावधानियां बरत रहे हैं. दोनों घर पर सेल्फ क्वारंटाइन में हैं. उन्होंने लोगों से मिलना पूरी तरह बंद कर दिया है. एकता ने कहा, ''हम न तो किसी को अपने घर आने दे रहे हैं और न ही कहीं बाहर निकल रहे हैं. घर का काम भी हम खुद ही कर रहे हैं. कोरोना वायरस से ऐसी स्थितियां उत्पन्न नहीं होती तो हमारे लिए चीजें काफी आसान हो जाती.

इस समय सुमीत मेरा बहुत ही अच्छे से ख्याल रख रहे हैं. यह मेरे लिए बहुत ही अच्छा है कि वह प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में मेरे साथ हैं. नहीं तो वह अपने काम में व्यस्त रहते.'' एकता ने यह भी बताया कि लॉकडाउन के बीच चेकअप के लिए जाते समय उन्हें कोई दिक्कत नहीं होती. पुलिस उनसे बिना किसी सवाल-जवाब के जाने देती है. उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही सबकुछ सामान्य हो जाएगा.

सुमीत ने कहा, ''मैं इस समय बहुत ही खुश हूं. हालांकि ये सब ऐसे समय हो रहा है इस वजह से मैं थोड़ा नर्वस भी हूं. हमें पूरी उम्मीद है कि जब बच्चे का जन्म होगा तब तक परिस्थितियां काफी हद तक संभल जाएंगी.'' सुमीत और एकता ने कई साल के रिलेशनशिप के बाद सितंबर 2018 में शादी की थी.

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच