लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड डायरेक्टर ने मदर्स डे पर की ऐसी फोटो शेयर कि तापसी पन्नू हो गईं 'नाराज', लिखा- ये बहुत अजीब है...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 11, 2020 12:40 IST

रविवार को हुए मदर्स डे मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स मे जमकर अपनी माताओं को विश किया, लेकिन इस दौरान डॉयरेक्टर सुजॉय घोष का एक अनोखा अंदाज देखने मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर तापसी और सुजॉय की ये स्पेशल चैट छाई हुई है। तापसी ने बदला में काम किया था डायरेक्टर के साथ जिसमें एक्ट्रेस के एक छोटा बच्चा भी था।

वैसे तो मदर्स डे बनाने के लिए किसी खास दिन का इंतजार नहीं करना होता। मां और बच्चों के बीच प्यार का दिन हमेशा रहता है। लेकिन आज यानी 10 मई को दुनियाभर में मनाया जा रहा है। इस मौके पर हर कोई अपनी मां के प्रति अपना प्रेम जग जाहिर कर रहा है। बॉलीवुड सेलिब्रेटीज भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी मां की पुरानी तस्वीरों को शेयर कर उन्हें याद कर रहे हैं।

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक सुजॉय घोष ने सोशल मीडिया पर खास तस्वीर साझा की। इस तस्वीर को देखकर अभिनेत्री तापसी पन्नू ने मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी। सुजॉय घोष की फोटो सोशल मीडिया पर छा गई है।

 सुजॉय घोष ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर उनकी फिल्मों में मां का किरदार कर चुकीं अभिनेत्री विद्या बालन और अमृता सिंह की तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के साथ सुजॉय घोष ने अपने फैंस को मदर्स डे की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'आपकी मां सबसे नजदीकी है जो आप कभी के लिए भगवान की तरह होती है'। 

सुजॉय घोष के इस ट्वीट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। ऐसे में एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने भी एक खास तरह का कमेंट इस पर किया है। अभिनेत्री ने सुजॉय घोष के ट्वीट पर कमेंट करते हुए उनसे पूछा कि उनकी तस्वीर कहां है। तापसी पन्नू ने लिखा, 'सुनो, मेरी फोटो कहां है? मैं भी तो एक मां बनी रही।' उनके इस कमेंट का सुजॉय घोष ने भी मजेदार अंदाज में जवाब दिया। निर्देशक ने अपने जवाब में लिखा, 'तुम्हारी फोटो अभी बनने गई है।' इसके बाद तापसी पन्नू ने अपने अगले कमेंट में लिखा, 'यह बहुत अजीब है कि, मुझे कहना पड़ेगा, एक तो मैं फिल्म में मां बनने के लिए तैयार हुई, ऊपर से तुम मेरी तस्वीर भी नहीं लगा रहे। अब तुम देखो तुम्हारे अगली स्क्रिप्ट पूरी करने तक क्या होता है और खबरदार दोबारा मां बनाया तो।'

सोशल मीडिया पर तापसी और सुजॉय की ये स्पेशल चैट छाई हुई है। ये चैज तेजी से वायरल हो रही है। यूजर्स भी इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। दरअसल तापसी ने बदला में काम किया था डायरेक्टर के साथ जिसमें एक्ट्रेस के एक छोटा बच्चा भी था।

टॅग्स :तापसी पन्नूबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!