लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद पहुंची फिल्म 'सुई धागा' की टीम, फैन्स की हूटिंग से चिढ़ीं अनुष्का शर्मा-देखें वीडियो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 28, 2018 13:24 IST

अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अनुष्का रोडवेज बस की छत पर कई लोगों के साथ बैठी नजर आ रही हैं।

Open in App

मुंबई(28 मार्च): वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की आगामी फिल्म सुई धागा की शूटिंग इन दिनों जोर-शोर से चल रही है। फिल्म के अहम पार्ट को शूट करने के लिए फिल्की टीम यूपी के गाजियाबाद पहुंची।  ऐसे में में अपने सितारों को देखने कि लिए यहां सैकड़ों का संख्या में फैंस भी पहुंचे।

इस शूटिंग के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है। अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अनुष्का रोडवेज बस की छत पर कई लोगों के साथ बैठी नजर आ रही हैं। शूटिंग गाजियाबाद के रेलवे स्टेशन पर भी की गई। इस दौरान वरुण अनुष्का ने गाजियाबाद से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन से सफर भी किया। 

फिल्म की ये शूटिंग मोदीनगर और मुरादनगर में शूट की गई। इस शूटिंग के दौरान फैंस ने अनुष्का की जमकर हूटिंग की है।वीडियो में अनुष्का बस में चढ़ते हुए दिखाई देती हैं और जाकर लोगों के बीच बैठ जाती हैं। वहीं एक वीडियो में अनुष्का के आते ही वहां मौजूद लोग उन्हें देख विराट-विराट चिल्लाना शुरू कर देते हैं।  लेकिन जिस तरह से उनको फैंस ने चिढ़ाया इससे वह काफी असहज भी दिखीं। 

यहां फैंस के चिढ़ाने पर अनुष्का के सब्र का बांध टूटा और उन्होंने भी मुंह बनाकर नाराजगी जताई।इस से पहले करीब 40 साल पहले फिल्म उपकार की शूटिंग गाजियाबाद में हुई थी। इतने समय बाद गाजियाबाद में जो फिल्म की शूटिंग हो रही है। तो लोगों में अलग उत्साह देखने को मिल रहा है। बता दें कि यशराज बैनर की ये फिल्म 28 सितंबर को बड़े परदे पर रिलीज होगी।

टॅग्स :अनुष्का शर्मावरुण धवनबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?