लाइव न्यूज़ :

इस मशहूर एक्ट्रेस को फेसबुक पर 60 साल की उम्र में साइंटिस्ट से हुआ था प्यार, जीत चुकी हैं नेशनल अवार्ड

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 20, 2018 07:46 IST

Suhasini Mulay Birthday: आज (20 नवंबर) सुहासिनी मुले का जन्मदिन है। उनका जन्म 20 नवंबर, 1950 को बिहार राज्य की राजधानी पटना में हुआ था।

Open in App

कहते हैं दिल कभी उम्र, जाति और धर्म को नहीं देखता है और जब भी उसे कोई अपना दिखाई देता है तो उसको अपना लेता है। कुछ ऐसी ही कहानी है मशहूर मराठी अभिनेत्री सुहासिनी मुले की, जिन्होंने 60 साल की उम्र में शादी की और प्यार की एक नई मिसाल कायम की। दरअसल, आज (20 नवंबर) सुहासिनी मुले का जन्मदिन है। उनका जन्म 20 नवंबर, 1950 को बिहार राज्य की राजधानी पटना में हुआ था।

बताया जाता है कि 'जोधा अकबर', 'दिल चाहता है' और 'लगान' जैसी फिल्मों में काम करने वाली सुहासिनी मुले को फेसबुक के जरिए भौतिकी वैज्ञानिक अतुल गुर्टु से प्यार हुआ था। दोनों ने फेसबुक पर जमकर एक-दूसरे से बातचीत की और धीरे-धीरे यह बातचीत प्यार में बदल गई थी। आखिरकार दोनों ने नंबर एक्चेंज किया और करीब आ गए।

कहा जाता है भौतिकी वैज्ञानिक गुर्टु ने अपनी दिवंगत पत्नी के कैंसर की बीमारी को लेकर फेसबुक पर कुछ बाते लिखीं थीं, जिसे मुले ने भी पढ़ा था और उनकी कहानी पढ़कर बहुत आहत हुईं थीं, जिसके बाद उन्होंने उनसे फेसबुक के जरिए ही संपर्क साधा था और धीरे-धीरे आकर्षित होने लग गई थीं और एक दिन दोनों प्यार एक-दूसरे से प्यार करने लगे, जिसके बाद उन्होंने सात फेरे डालकर साथ में रहने की कसमें खाईं।

भौतिकी वैज्ञानिक गुर्टु ने मुले से शादी करने के लिए कहा था, जिसके बाद दोनों ने 16 जनवरी 2011 को आर्य समाज से शादी की थी। उस समय सुहासिनी की उम्र 60 साल थी और अतुल गुर्टु 65 साल के थे। दोनों के शादी करने को लेकर परिजन भी एकदम भौचक्के रह गए थे। हालांकि लोग आज भी उनके प्यार की जमकर तारीफ करते हैं। 

वहीं, बताया जाता है कि सुहासिनी शादी से पहले अकेली रहती थीं, लेकिन 1990 तक उनकी लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की भी खबरें सामने आती रहती थीं। हालांकि इस पर कभी भी उन्होंने बात नहीं की। बता दें, सुहासिनी मुले को 1999 में फिल्म 'हू तू तू' के लिये राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।   

सुहासिनी मुले ने टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम किया है। उन्होंने जोधा अकबर, पेज 3, ये तेरा घर ये मेरा घर, बिग ब्रदर, लव और भुवन शोम जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वे छोटे पर्दे पर भी नजर आई हैं, जिसमें देश की बेटी नंदिनी, देवों के देव...महादेव, विरासत और एवरेस्ट जैसे सीरियल्स शामिल हैं।

टॅग्स :बर्थडे स्पेशलबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?