लाइव न्यूज़ :

पुलिस से पिटते शख्स को सुधीर मिश्रा बताकर वायरल हो रहा है वीडियो, निर्देशक ने पेश की सच्चाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 31, 2020 14:14 IST

वायरल होते इस वीडियो (Viral Video) में पीली टी-शर्ट में एक सफेद बालों वाले शख्‍स को पुलिस डंडो से मारती हुई दिख रही है

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होता रहता है। एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें पुलिस लॉकडाउन के दौरान बाहर निकले एक इंसान को पीट रही है

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होता रहता है। ऐसे में इन दिनों एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें  पुलिस लॉकडाउन के दौरान बाहर निकले एक इंसान को पीट रही है। इस व्यक्ति को डायरेक्टर सुधीर मिश्रा बताया जा रहा है। इस वीडियो को लोग सुधीर मिश्रा कह कर ही शेयर कर रहे हैं। दावा है कि इस शख्‍स ने 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्‍टेंसिंग (Social Distancing) का नियम तोड़ा है और इसीलिए इसकी पिटाई हो रही है।

ऐसे में वीडियो के वायरल होने के बाद खुद सुधीर मिश्रा ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। सुधीर ने इस वीडियो की पूरी सच्चाई बताई है। साथ ही सुधीर ने अपनी नाराजगी भी पेश की है।

वीडियो में नजर आ रहा शख्‍स एक शॉपिंग कॉम्‍प्‍लेक्‍स के बाहर खड़ा नजर आ रहा है, जिसके बाहर लाइन लगी हुई है और इस लाइन को खुद पुलिस मैनेज कर रही है। पीली टी-शर्ट में खड़े इस आदमी के बाल लंबे और सफेद हैं जिसको निर्देशक सुधीर मिश्रा बताया जा रहा है। ऐसे में जब ये आदमी पुलिस की बात नहीं सुनता है और लाइन में नहीं लगता है तो पुलिस उसे मारती हैं। सुधीर ने सफाई पेश करते हुए कहा है कि मैं ये जानकर हैरान हूं कि लोग ये सोच रहे हैं कि पुलिस द्वारा पिट रहा ये शख्‍स मैं हूं। हर लंबा और सफेद बाल वाला शख्‍स मैं नहीं हो सकता हूं. मैं सबसे ज्‍यादा दंग हूं कि ट्रोल ब्रिगेड इसपर कितनी खुश हो रही है। ये कितनी बीमार मानसिकता है। ये भीड़ कोई भी हो जो किसी की पिटाई को इस तरह ले रही है, मैं नहीं हूं, बेवकूफों। किसी आदमी के पिटने का वीडियो ये कितनी खुशी से शेयर कर रहे हैं। तुमने सोचा भी होगा कि मैं तुममे से कितनों पर कानूनी मुकद्दमा कर सकता हूं। ये आधे दिमाग के बेवकूफ लोग जिनके दिमाग में गंद भरा है, वो एक वीडियो जूम करके भी नहीं देख सकते। बता दें कि इस समय देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है. देश में फैले कोरोना वायरस से लड़ने के लिए देश की सरकार कोशिश कर रही है। दुनियाभर में कोरोना वायरस के पीड़‍ितो की संध्‍या 7 लाख से पार हो गई है

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!