लाइव न्यूज़ :

पैर थकते गए वह सोनू सूद का नाम लेता गया, फरिश्ते से मिलने की दीवानगी में हैदराबाद से पैदल मुंबई निकला छात्र

By अनिल शर्मा | Updated: June 8, 2021 15:36 IST

दोमा मंडल स्थित दोरनालपल्ली गांव का रहने वाला वेंकटेश इंटरमीडिएट का सेकेंड ईयर का छात्र है, उसकी माँ गुजर गई है, पिता ऑटो रिक्शा चलाता है। पिता ने फाइनेंस पर ऑटोरिक्शा लिया था। महामारी ने पैरा पसारा तो शहर में लॉकडाउन लग गया। पिता का रिक्शा चलना बंद हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देदोमा मंडल स्थित दोरनालपल्ली गांव का रहने वाला वेंकटेश इंटरमीडिएट का सेकेंड ईयर का छात्र हैसोनू सूद को भगवान की तरह पूजता है

महामारी की इस संकट की घड़ी में हर कोई सोनू सूद को याद कर रहा है। उनसे मदद की गुहार लगा रहा है। सोनू सूद भी किसी की उम्मीदों को मरने नहीं दे रहे हैं और किसी के एक ट्वीट तो किसी की एक अपील पर उनके पास मदद पहुंच जा रही है। ऐसे में उन्हें कौन याद नहीं करना चाहेगा।

ऐसे ही तेलंगाना के विकाराबाद जिले के इंटरमीडिएट का एक छात्र अभिनेता सोनू सूद से मिलने हैदाराबाद से मुंबई के लिए पैदल निकल पड़ा। मन में ये विश्वास लिए कि सोनू सूद उसके परिवार को आर्थिक संकट से बाहर निकालने में मदद करेंगे।  

बेटे को पिता की परेशानी देखी नहीं गईदोमा मंडल स्थित दोरनालपल्ली गांव का रहने वाला वेंकटेश इंटरमीडिएट का सेकेंड ईयर का छात्र है, उसकी माँ गुजर गई है, पिता ऑटो रिक्शा चलाता है। पिता ने फाइनेंस पर ऑटोरिक्शा लिया था। महामारी ने पैरा पसारा तो शहर में लॉकडाउन लग गया। पिता का रिक्शा चलना बंद हो गया। परिवार पर उधार को बोझ बढ़ता गया और पिता परेशान होते रहे। वेंकटेश को पिता की ये हालत देखी नहीं गई। उसने मन में ठान लिया कि उनको इस संकट से उबारेगा। और सामने एक ही नाम याद आया सोनू सूद।

वेंकटेश सोनू सूद को भगवान की पूजता है। उसने ठान ली कि वह हैदाराबाद से मुंबई तक पैदल चलते हुए जाकर सोनू सूद से मुलाकात करेगा, उन्हें अपनी परेशानी बताएगा और मदद मांगेगा, ताकि उसके परिवार को राहत मिले।

'सोनू सूद की सलामती के लिए दुआ मांगते हुए जा रहा हूं'वेंकटेश का कहना है कि भले ही सोनू सूद हमें मदद करें या न करें, दूसरों को ऐसे ही मदद करते रहें। वेंकटेश ने कहा कि मुंबई पहुंचने तक जितने भी मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारे मिलेंगे वहां सोनू सूद की सलामती के लिए दुआ मांगते हुए जा रहा हूं।

पैर थकते तो वेंकटेश सोनू सूद का नाम लेतावेंकटेश सोनू सूद का प्लेकार्ड लेकर हैदाराबाद के पटानचेरु से मुंबई के लिए पैदल यात्रा शुरू किया है। हैदाराबाद से मुंबई की दूरी करीब 700 किमी है, पिछले कई दिनों से पैदल चल रहा है, उसका कहना है कि थक जाता हूं या पैर में जब दर्द होता है, सोनू सूद को याद कर जोश में आ जाता हूं।

सोनू सूद ने वेंकटेश को दिया ये मैसेजवेंकटेश का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद सोनू सूद तक पहुंच गया, उन्होंने फेसबुक में वेंकटेश का वीडियो डालकर कहा कि मुझे इतना प्यार करने के लिए शुक्रिया, मगर अपनी जान जोखिम में मत डालो, मुझे पता है मुझसे बहुत लोग प्यार करते हैं, उन सभी को मेरा प्यार।

टॅग्स :सोनू सूदबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!