लाइव न्यूज़ :

मुझसे और मेरे नाम से दूर रहिए, राघव चड्ढा के सिद्धू से तुलना किए जाने पर बोलीं राखी सावंत, पति ने भी लगाई क्लास

By अनिल शर्मा | Updated: September 18, 2021 16:41 IST

राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'मेरे पति ने राघव चड्ढा को जवाब दिया। मुझे अभी तक अकेले जान कर लोग सताते थे। आज ये कहते हुए मेरे आंखो में आंसु आ गये कि आज मेरा भी कोई है, जो मेरे मान सम्मान के रक्षा के लिए खड़ा है। धन्यवाद मेरे प्यारे पति रितेश। ''

Open in App
ठळक मुद्देआप नेता राघव चड्ढा के सिद्धू से तुलना किए जाने पर राखी सावंत ने भड़ास निकाली हैंराखी के पति रितेश ने भी ट्विटर पर राघव को टैग कर दोबारा ऐसा ना करने की नसीहत दी है

मुंबई : आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक राघव चड्ढा ने हाल ही में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को "पंजाब की राजनीति की राखी सावंत" कहकर विवाद खड़ा कर दिया। सिद्धू से तुलाना किए जाने पर शनिवार को राखी ने राघव चड्ढा को उनके नाम से दूर रहने की नसीहत दी। राखी ने कहा,  जो मिस्टर चड्ढा हो ना, मेरा नाम लोगे तो तुम्हारा चड्ढा उतर दूंगा।

मामले पर बात करते हुए राखी ने आप राजनेता पर हमला किया और कहा, "राघव चड्ढा, मुझसे और मेरे नाम से दूर रहो। उधर, राखी सावंत के पति रितेश ने भी केजरीवाल से राघव चड्ढा की शिकायत की और उन्हें शिक्षित करने को कहा। पति के इस समर्थन पर राखी भी भावुक हो गईं और इंस्टाग्राम पर इसको लेकर एक पोस्ट साझा किया है।

राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'मेरे पति ने राघव चड्ढा को जवाब दिया। मुझे अभी तक अकेले जान कर लोग सताते थे। आज ये कहते हुए मेरे आंखो में आंसू आ गये कि आज मेरा भी कोई है, जो मेरे मान सम्मान के रक्षा के लिए खड़ा है। धन्यवाद मेरे प्यारे पति रितेश। ''

राखी के पति रितेश ने ट्वीट में राखी का बिना नाम लिए राघव चड्ढा को चेतावनी दी थी। उन्होंने ट्वीट में लिखा- मिस्टर राघव, यदि आपने अपने किसी भी राजनीतिक कंट्रोवर्सी में मेरी वाइफ के नाम का दोबारा इस्तेमाल किया, तो आपको कानूनी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। मैं यह भी सुनिश्चित करूंगा कि आप फिर कभी नहीं जीतेंगे। क्योंकि आप उस पद के लायक नहीं हैं। आप किसी का नाम खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।"

 

टॅग्स :राखी सावंतराघव चड्ढाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल