लाइव न्यूज़ :

‘बेशरम रंग’ सॉन्ग के विवाद के बीच शाहरुख खान ने 'पठान' को बताया 'देशभक्ति' फिल्म

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 17, 2022 22:18 IST

बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरूख (57) ने एक ट्विटर सत्र में ‘पठान’ से जुड़े सवालों का जवाब दिया, लेकिन फिल्म के प्रथम गीत ‘बेशरम रंग’ को लेकर उत्पन्न विवाद पर कुछ नहीं कहा। 

Open in App
ठळक मुद्देशाहरूख (57) ने एक ट्विटर सत्र में ‘पठान’ से जुड़े सवालों का जवाब दियालेकिन फिल्म के प्रथम गीत ‘बेशरम रंग’ को लेकर उत्पन्न विवाद पर कुछ नहीं कहाअभिनेता शाहरुख खान ने कहा कि पठान एक ‘‘देशभक्ति’’ फिल्म है

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने अपनी विवादित फिल्म ‘पठान’ की सफलता के बारे में सवालों का जवाब देते हुए शनिवार को कहा कि उनका काम अनुमान लगाना नहीं, बल्कि मनोरंजन करना है। उन्होंने दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा अपनी फिल्म का बहिष्कार किये जाने के आह्वान के मद्देनजर यह कहा है। शाहरूख (57) ने एक ट्विटर सत्र में ‘पठान’ से जुड़े सवालों का जवाब दिया, लेकिन फिल्म के प्रथम गीत ‘बेशरम रंग’ को लेकर उत्पन्न विवाद पर कुछ नहीं कहा। 

इस गीत के खिलाफ देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हुए हैं। दक्षिणपंथी संगठन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने फिल्म का बहिष्कार करने का आह्वान किया है। वे शाहरुख और दीपिका पादुकोण पर फिल्माये गये गीत में भगवा और हरा रंग के परिधान का इस्तेमाल किये जाने को लेकर आपत्ति जता रहे हैं। 

सिद्धार्थ आनंद निर्देशित फिल्म के प्रति लोगों की प्रतिक्रिया पर उनके अनुमान के बारे में एक ट्विटर उपयोगकर्ता द्वारा पूछे जाने पर अभिनेता ने कहा, ‘‘अनुमान लगाना मेरा काम नहीं है...मेरा काम आपका मनोरंजन करना और आपको मुस्कुराहट देना है।’’ उन्होंने एक अन्य व्यक्ति के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि यह एक ‘‘देशभक्ति’’ फिल्म है। यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

(कॉपी भाषा एजेंसी)

टॅग्स :शाहरुख़ खानदीपिका पादुकोणबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?