लाइव न्यूज़ :

श्रीदेवी की मौत पर गहराया संदेह, इन्वेस्टिगेटिव एजेंसी करेगी उनके फोन कॉल रिकॉर्ड की जांच

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: February 26, 2018 21:08 IST

श्रीदेवी की मौत पर गहराते संदेह की वजह से इंवेस्टिगेटिव एजेंसी श्रीदेवी के फोन के कॉल रिकॉर्ड चैक करेगी।

Open in App

दुबई/मुंबई 26 फरवरी: श्रीदेवी की मौत पर संदेह गहराता जा रहा है। बीते शनिवार रात करीब 11 बजे हुई श्रीदेवी की अचानक मौत पर शुरूआती जांच में बताया जा रहा था कि उनकी मौत कार्डियक अटैक से हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि उनकी मौत बाथ टब में डूबने से हुई है। वहीं अब ताजा खबर के मुताबिक उनकी मौत पर गहराते संदेह की वजह से इंवेस्टिगेटिव एजेंसी श्रीदेवी के फोन के कॉल रिकॉर्ड चैक करेगी। दुबई पुलिस ने उनका फोन जब्त कर लिया है।

यह भी पढ़ें: श्रीदेवी की मौत पर बड़ा खुलासाः बाथरूम में नहीं गए थे बोनी कपूर, होटल स्टाफ ने निकाली थी लाश

टीवी न्यूज चैनल रिपब्लिक के मुताबिक, एजेंसी पता लगाएगी कि श्रीदेवी ने अंतिम पलों में किस-किस से फोन पर बात की थी और उन्हें किन-किन लोगों ने फोन किया था। जांच एजेंसी, श्रीदेवी की मौत से 24-48 घंटो की अवधी के सभी कॉल रिकॉर्ड की  गहराई से जांच कर रही है। खबर यह भी है कि एक शख्स उन्हें बार-बार फोन कर रहा था जिस तक पहुंचा जांच एजेंसी का मुख्य लक्ष्य है।

मेडिकल रिपोर्ट में श्रीदेवी की मौत पर नया खुलासा हुआ है, इस रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि उनकी मौत बाथरूम में चक्कर आने पर बाथटब में गिरने से डूबकर हुई है। इस खुलासे के चलते उनके शव को भारत वापस लाने में देरी हो रही है। 

यह भी पढ़ें: 

बता दें कि इससे पहले शनिवार रात के बाद से ही मीडिया में खबरें आ रही थीं कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है, लेकिन दुबई पुलिस की फॉरेंसिक रिपोर्ट में के मुताबिक श्रीदेवी की मौत बाथरूम में अचानक चक्कर आने के बाद बाथटब में गिरने से डूबकर हुई थी। 

इसके अलावा फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट में यह कहा जा रहा है कि उनके खून में शराब के अवशेष मिले हैं और खून में शराब के अवशेषों की मात्रा ऊंचे स्तर पर पाई गई है।  फॉरेंसिक रिपोर्ट की तस्वीर को साझा करते हुए गल्फन्यूज ने कहा कि श्रीदेवी के खून में शराब के अवशेष पाए गए। साथ ही रिपोर्ट में उनका संतुलन खोने, बाथटब में गिरने और डूबने की बात कही गई है।

टॅग्स :श्रीदेवीमुंबईबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल