श्रीदेवी की मौत पर बड़ा खुलासाः बाथरूम में नहीं गए थे बोनी कपूर, होटल स्टाफ ने निकाली थी लाश

By खबरीलाल जनार्दन | Published: February 26, 2018 07:33 PM2018-02-26T19:33:03+5:302018-02-26T20:29:57+5:30

श्रीदेवी की मौत एक अबूझ पहले बनती जा रही है। अब मामले में एक ऐसा मोड़ आया है जिससे गुत्‍थी और उलझ गई है।

jumeirah emirate tower staff were find out that Sridevi passed away | श्रीदेवी की मौत पर बड़ा खुलासाः बाथरूम में नहीं गए थे बोनी कपूर, होटल स्टाफ ने निकाली थी लाश

sridevi

Highlightsश्रीदेवी ने साढ़े दस बजे रूम सर्विस को फोन कर के बुलायाशादी समारोह दो दिन पहले हो चुका था, बोनी कपूर और खुशी कपूर मुंबई लौट आए थेश्रीदेवी दुबई अपनी पेटिंग नीलाम करने के लिए रुकी हुई थींबाथटब में नहीं वह बाथरूम के फर्श पर गिरी हुई थीं, आखिरी वक्त में उनके साथ फैमिली से कोई नहीं था

श्रीदेवी को मरा हुआ सबसे पहले दुबई के पांच सितारा होटल जुबैरा अमीरात टावर के कर्मचारियों ने देखा था। आखिरी समय में श्रीदेवी के साथ होटल के कर्मचारी ही थे। इस तथ्य के सामने आने के बाद से 54 वर्षीय अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत की गुत्‍थी और उलझ गई है। दुबई में भांजे मोहित मारवाह के शादी समारोह में शामिल होने गईं दिग्गज भारतीय अभिनेत्री की मौत बीती शनिवार रात करीब 11 बजे ही हो गई थी। इसके बाद पूरी रात, पूरा रविवार और उसके बाद सोमवार दोपहर करीब दो बजे तक चली जांच-पड़ताल के बाद दुबई पुलिस ने पब्लिक प्रॉसिक्यूटर को मामला सौंपा।



दुबई पुलिस का कहना है कि श्रीदेवी की जान बेसुधगी की हालत में पानी से भरे बाथटब में गिरने से हुई। लेकिन वहीं एक अखबार ने होटल के स्टाफ के हवाले से कुछ नये तथ्य उजागर किए हैं। दुबई के प्रतिष्ठित अखबार गल्फ न्यूज की वेबसाइट ने एक सरकारी कागज प्रस्तुत किया। इसमें श्रीदेवी की मौत को एक दुर्घटना बताया गया। इससे पहले दुबई के दूसरे प्रतिष्ठित अखबार खलीज टाइम्स ने लिखा कि श्रीदेवी के बाथरूम में बोनी कपूर गए। उन्होंने श्रीदेवी को जगाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं होश नहीं आईं। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले गए। पर दूसरे अखबार ने एकदम उलट खबर छापी है।

करी‌ब रात 10:30 बजे श्रीदेवी ने रूम सर्विस को फोन किया था। उन्होंने पानी चलाने के लिए रूम सर्विस भेजने को कहा। करीब 15 मिनट बाद रूम सर्विस स्टाफ उनके रूम के सामने पहुंचा। उसने कई बार डोरबेल बजाई। लेकिन श्रीदेवी ने दरवाजा नहीं खोला। होटल स्टाफ ने कुछ मिनट तक लगातार डोरबेल बजाया। इसके बाद उसने अलार्म बजा दिया।- दुबई के ही एक दूसरे सबसे प्रमुख अखबार ने मौत पर प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार

बाथटब में नहीं बाथरूम के फर्श पर गिरी हुई थीं श्रीदेवी

दुबई के अखबार में छपी खबर के अनुसार होटल स्टाफ ने बताया, 'जब हम किसी तरह दरवाजा खोलने में सफल हुए और कमरे में दाखिल हुए। वह बाथरूम की फर्श पर गिरी हुई थीं। तब करीब 11 बज रहे थे। तब उनकी नाड़ी चल रही थी।' होटल स्टाफ के मुताबिक इस वक्त तक श्रीदेवी के घर से उनके साथ कोई नहीं था। वह रूम में अकेली थीं। होटल स्‍टाफ के अनुसार, वह एकदम स्वस्‍थ थीं। हालांकि शादी समारोह ने उन्हें थका दिया था।

होटल के स्‍‌टाफ श्रीदेवी को लेकर गए थे राशिद अस्पताल

दुबई के अखबार की खबर के अनुसार होटल स्टाफ ने कहा , 'श्रीदेवी को बेसुधगी की हालात में हम राशिद अस्पताल लेकर गए। वहां जाते ही डॉक्टरों ने कहा उनकी मौत हो चुकी है।' इस दौरान श्रीदेवी का कोई घरेलू सदस्य उनके साथ नहीं था।

श्रीदेवी की मौत से पहले पति और बेटी मुंबई लौट चुके थे

दुबई भांजे मोहित मारवाह की शादी समारोह में शामिल होने बोनी कपूर, श्रीदेवी और छोटी बेटी खुशी कपूर गई थीं। लेकिन शादी समारोह दो दिन पहले ही समाप्त हो चुका था। इसके बाद बोनी कपूर और खुशी मुंबई लौट आए थे। श्रीदेवी वहां इसलिए रुक गईं थी, क्योंकि वह एक दिन बाद अपनी पेंटिग्स की नीलामी करने वाली थीं। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि शनिवार रात मौत की खबर मिलने के बाद बोनी कपूर वापस दुबई पहुंचे।

यह भी पढ़ेंः क्या श्रीदेवी ने बोनी कपूर से पहले की थी मिथुन चक्रवर्ती से शादी? ये है सच्चाई

श्रीदेवी से संबंधित सभी खबरें यहां पढ़ें

बोनी कपूर से दुबई पुलिस करेगी पूछताछ

श्रीदेवी की मौत कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है उलझती जा रही है। भारत में उनके फैंस और परिवार लोग उनके पार्थ‌िव शरीर लौटने और अंतिम संस्कार करने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अभी दुबई पुलिस ने उनके शरीर को उनके परिवार के हवाले नहीं किया है। हालिया जानकारी के मुताबिक बोनी कपूर से दुबई पुलिस पहले पूछताछ करेगी।

Web Title: jumeirah emirate tower staff were find out that Sridevi passed away

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे