मुंबई, 27 फरवरी: दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन के करीब 72 घंटे बाद उनका पार्थिव शरीर दुबई से मुंबई पहुंचा। मीडिया रिपोर्ट् के मुताबिक अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए बुधवार सुबह 9.30 बजे से ती घंटो के लिए अंधेरी वेस्ट स्थित उनके आवास के पास सेलीब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा बुधवार को दोपहर दो बजे क्लब से होते हुए करीब 3.30 बजे विले पार्ले के रास्ते एस.वी. रोड पर स्थित विले पार्ले वेस्ट सेवा समाज श्मशान घाट पर पहुंचेगी।
इससे पहले दुबई पुलिस ने इंडियन कॉन्स्युलेट और उनके परिवार को मंगलवार दोपहर क्लीयरेंस लेटर सौंपने के बाद केस को बंद कर दिया और बोनी कपूर को इस मामले में क्लीन चिट दे दी। फोरेंसिक रिपोर्ट में सोमवार को खुलासा हुआ था कि श्रीदेवी की मौत कार्डिएक अरेस्ट से नहीं, बल्कि बाथटब में डूबने से हुई थी और उनके ब्लड में शराब के अवशेष भी पाए गए थे। बता दें कि श्रीदेवी की मौत 24 फरवरी को दुबई के एक होटल में रात को करीब 11.30 बजे हुई थी।अलविदा श्रीदेवीः लाइव अपडेट
12: 56 AM- लाखों लोगों को खुशी देने वाली सिनेमा जगत की प्रख्यात अभिनेत्री श्रीदेवी को आज हमने खो दिया। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। उनके अभिनय और प्रतिभा को मेरी श्रद्धांजलि।
10: 30 PM- श्रीदेवी का पार्थिव मुंबई के लोहखंडवाला स्थित उनके आवास ग्रीन एकर्स पहुंच चुका है। अंतिम दर्शन के लिए उनके घर के बाहर फैंस का हुजूम लगा हुआ है। साथ ही कई दिग्गज हस्तियां पहले से ही उनके आवास पर मौजूद हैं।
10: 15 PM- श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई के लोखंडवाला स्थित उनके आवास ले जाया जा रहा है।
9:35 PM- श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई पहुंचा, बुधवार सुबह 10 बजे अंतिम संस्कार होगा। उन्हें लेने के लिए अनिल कपूर भी मुंबई एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल अंबानी भी मुंबई एयरपोर्ट पर मौजूद हैं। यहां से उन्हें लोखंडवाला स्थित घर ग्रीन एकर्स ले जाया जाएगा।
दुबई के अखबार खलीज टाइम्स के अनुसार श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई के लिए निकल चुका है।
-श्रीदेवी के परिवार ने उनके निधन के बाद पहली बार बयान जारी किया है। इसमें संवदेनशीलता दिखाने के लिए लोगों और दुबई का धन्यवाद किया गया है।
- श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मंगलवार रात तक भारत पहुंचेगी। बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े बारह बजे के बीच श्रीदेवी-बोनी कपूर के वर्सोवा (मुंबई) स्थिति भाग्य बंग्ला पर पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।
- कल दोपहर साढ़े तीन बजे होगा श्रीदेवी का अंतिम संस्कार- रात 10.30 बजे मुंबई पहुंचेगा अभिनेत्री का शव, पार्थिव शरीर को भाग्य बंगले पर रखा जाएगा- परिवार को सौंपा गया श्रीदेवी का शव, आज भारत आएगा पार्थिव शरीर- एशिया नेट के हवाले से खबर आज श्रीदेवी का शव आ सकता है, वहीं, शव लाने के लिए क्लीयरेंस मिल गया है।- बोनी कपूर से अब तक तीन बार पूछताछ की जा चुकी है। पुलिस ने कांस्टलेट की चिट्ठी दी।-श्रीदेवी के सिर पर गहरी चोट के निशान भी पाए गए हैं। वहीं, सरकारी वकील से अभी तक किसी तरह की मंजूरी भी नहीं मिल पाई है।-मीडिया के खबरों के मुताबिक एक बार फिर से श्रीदेवी के होटल के कमरे की जांच की गई है।- खबर के मुताबिक आज श्रीदेवी का पार्थिव शरीर भारत भेजा जा सकता है।