लाइव न्यूज़ :

कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं 'श्री कृष्णा' में 'राधा' का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस, जानिए इनकी दिलचस्प कहानी

By अमित कुमार | Updated: May 7, 2020 14:44 IST

'रामायण' 'महाभारत', 'चाणक्‍य', 'शक्तिमान' और 'देख भाई देख' जैसे शोज के बेहतर रिस्पांस के बाद चैनल ने अब श्री कृष्‍णा' के पुन: प्रसारण का फैसला किया। 3 मई से यह धारावहिक हर रात 9 बजे दूरदर्शन पर प्रसारित हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे रामानंद सागर के निर्देशन में बनी “रामायण” और बी.आर चोपड़ा द्वारा निर्देशित ‘‘महाभारत” ने लॉकडाउन में खूब टीआरपी बटोरा।रेशमा मोदी ने 'श्री कृष्णा' में 'राधा' का किरदार निभाया था। इस रोल से उन्हें फैंस के बीच एक अलग पहचान हासिल हुई।

'रामायण' की सफलता के बाद लॉकडाउन में दूरदर्शन पर अब 'श्री कृष्णा' का प्रसारण किया जा रहा है। 'रामायण' की तरह लोग इस धारावाहिक को भी खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस धारावाहिक में काम करने वाले किरदारों को लेकर बात करते रहते हैं। ऐसे मेंआज हम आपको रामानंद सागर के 'श्री कृष्णा' में 'राधा' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस रेशमा मोदी के बारे में बताने जा रहे हैं। 

रेशमा मोदी ने 'श्री कृष्णा' में 'राधा' का किरदार निभाया था। इस रोल से उन्हें फैंस के बीच एक अलग पहचान हासिल हुई। एक्ट्रेस रेशमा मोदी इस धारावाहिक में राधा के किरदार के अलावा कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। रेशमा मोदी ने दीया मिर्जा, आर माधवन और सैफ अली खान की फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' में काम किया। इस फिल्म में उनके रोल को काफी पसंद किया गया। 

जूही चावला और इरफान खान की फिल्म साढ़े सात फेरे के अलावा चल चलें', 'फांस- एक जासूस की कहानी' और 'मिलता है चांस बाई चांस' जैसी फिल्मों में भी रेशमा मोदी ने अहम किरदार निभाया। रेशमा मोदी की सुंदरता ने 'राधा' के किरदार में जान फूंकने का काम किया। भले ही उन्होंने बॉलीवुड की फिल्मों में काम किया हो, लेकिन फैंस आज भी उन्हें बतौर 'राधा' ही याद करते हैं। 

रामानंद सागर के निर्देशन में बनी “रामायण” और बी.आर चोपड़ा द्वारा निर्देशित ‘‘महाभारत” ने लॉकडाउन में खूब टीआरपी बटोरा। ऐसे में 'श्री कृष्णा' भी फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। 'श्री कृष्णा' 1993 में दूरदर्शन के मेट्रो चैनल पर प्रसारित हुआ था और इसके बाद 1996 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था।। उस दौरान इस शो के किरदारों को फैंस से भरपूर प्यार मिला था। 

टॅग्स :रामानंद सागरकोरोना वायरस लॉकडाउनबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!