लाइव न्यूज़ :

तमिल एक्टर विशाल ने गुपचुप तरीके से कर ली गर्लफ्रेंड अनीशा से सगाई, फैमिली और फ्रेंड्स रहे मौजूद

By मेघना वर्मा | Updated: March 17, 2019 11:54 IST

विशाल अपनी अगली फिल्म अयोग्या में बिजी हैं जिसे वेन्कांत मोहन डायरेक्ट कर रहे हैं। दोनों कपल इसी साल अगस्त या सितंबर के महीने में शादी कर लेंगे।

Open in App

तमिल के पॉपुलर एक्टर विशाल ने शनिवार को अनीशा अला रेड्डी से बड़े ही गुपचुप तरीके से सगाई कर ली। हैदराबाद में हुई इस इंगेजमेंट सेरिमनी में सिर्फ कुछ खास दोस्तों और रिश्तेदारों को ही बुलाया गया था। विशाल और अनीशा लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। उनसे फैंन्स भी दोनों को एक-साथ शादी के बंधन में बंधते देखना चाह रहे थे। 

हालंकि अभी तक शादी की डेट तय नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों कपल इसी साल अगस्त या सितंबर के महीने में शादी कर लेंगे। इसी साल जनवरी में एक्टर विशाल ने अपने सोशल मीडिया पर अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया था। 

एक्टर विशाल ने बताया था कि जब उन्होंने अनीशा को प्रपोज किया था तो उन्होंने हां कह दिया है। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, 'हां मैं खुश हूं...बहुत खुश हूं...उनका नाम अनीशाआला है और उन्होंने हां कह दिया है और बात पक्की हो गई है। हम जल्द ही डेट अनाउंस करेंगे। गॉड ब्लेस।'

 

पिंकविला के रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर विशाल के कुछ इंडस्ट्री के और उनके कुछ करीबी दोस्त जो की चेन्नई और हैदराबाद से थे वो इस फंक्शन में मौजूद रहे। खुशबू और सुंदर सी, नंधा, रमन, सिमरन और पशुपती इस फंक्शन में मौजूद रहे। इसके अलावा कोई भी फॉर्मल पार्टी इस फंक्शन के लिए नहीं दी गई। फिलहाल विशाल अपनी अगली फिल्म अयोग्या में बिजी हैं जिसे वेन्कांत मोहन डायरेक्ट कर रहे हैं। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!