लाइव न्यूज़ :

रजनीकांत के बाद अब साउथ के सुपरस्टार अजीत ने पीएम केयर फंड में दिया दान, गरीब कर्मचारियों के लिए उठाया ये कदम

By अमित कुमार | Updated: April 7, 2020 17:38 IST

अब तक साउथ के कई सुपरकस्टार्स ने प्रधानमंत्री केयर फंड (PM Care Fund) और सीएम रिलीफ फंड (CM Relief Fund) में अपना योगदान दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले कोरोना वायरस की महामारी से निपटने के लिए पवन कल्याण मे सरकार को आर्थिक रूप से मदद की थी। रजनीकांत, विजय सेतुपति, सूर्या, एक्ट्रेस नयनतरा के बाद अब इस लिस्ट में साउथ के सुपरस्टार थाला अजीत का नाम भी जुड़ गया है।

कोरोना वायरस तेजी के साथ भारत में अपने पैर पसार रहा है। सरकार इसे रोकने के लिए हर मुमकिन कोशिश में जुटी हुई हैं। दूसरी तरफ बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के एक्टर इस मुश्किल की घड़ी में गरीब और मजबूर लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अब तक साउथ के कई सुपरकस्टार्स ने प्रधानमंत्री केयर फंड (PM Care Fund) और सीएम रिलीफ फंड (CM Relief Fund) में अपना योगदान दिया है।

रजनीकांत, विजय सेतुपति, सूर्या, एक्ट्रेस नयनतरा के बाद अब इस लिस्ट में साउथ के सुपरस्टार थाला अजीत का नाम भी जुड़ गया है। फिल्म समीक्षक रमेश बाला ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। रमेश बालाने ट्वीट करते हुए लिखा, "एक्टर अजीत ने कोरोना वायरस से जंग में दान दिया है। पीएम केयर फंड में 50 लाख, सीएम रिलीफ फंड में 50 लाख और फिल्मों के कर्मचारी संघ में 25 लाख रुपये दिए हैं।" 

इससे पहले कोरोना वायरस की महामारी से निपटने के लिए पवन कल्याण मे सरकार को आर्थिक रूप से मदद की थी। पवन ने बताया था कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राहत कोष में 1 करोड़ रूपए का दान कर रहे हैं। वहीं पवन कल्याण से प्रेरित, राम चरण ने तेलुगु राज्यों और केंद्र के राहत कोष के लिए 70 लाख रुपये का दान दिया। 

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तेलंगाना के सीएम केसीआर और एपी सीएम वाईएस जगनमोहन रेड्डी द्वारा घातक कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में किए गए प्रयासों की सराहना की।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच