लाइव न्यूज़ :

SOTY2 Box Office Collection day2:नेगेटिव रिव्यू के साथ खराब बॉलीवुड कलेक्शन, दो दिन में कमाए बस इतने करोड़ रुपए

By मेघना वर्मा | Updated: May 12, 2019 14:20 IST

दस मई को देशभर में रिलीज हुई स्टुडेंट ऑफ द ईयर 2 लीक भी हो गई है। तमिल रॉकर्स वेबसाइट पर यह फिल्म लीक हो गई है।

Open in App

टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। रिलीज होने के साथ ही मूवी का रिस्पॉन्स लोगों में नेगेटिव ही रहा है। शायद इसीलिए फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ धमाल नहीं मचा पाई है। शायद यही वजह है कि दो दिन के खत्म होने के बाद भी फिल्म ने बेहद कम कमाई की है। 

ओपनिंग कलेक्शन 12 करोड़ के बाद फिल्म ने दूसरे दिन सिर्फ 14 करोड़ की कमाई की है। पूरे दोनों दिन की कमाई की बात करें तो 26 करोड़ रुपये कमाए हैं। शनिवार और विकेंड होने के बावजूद टाइगर और अनन्या की केमेस्ट्री लोगों को थिएटर तक खींचकर नहीं ला पा रही हैं। 

रविवार को इस फिल्म की कमाई की उम्मीद इसलिए भी कम मानी जा रही है। क्योंकि इसी दिन आईपीएल मैच का फाइनल है। फिल्म की कहानी की बात करें तो देहरादून की कॉलेज की कहानी है। जहां डिग्निटी कप के लिए कॉम्पटिशन होता है। साल 2012 में आई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर की सीक्वल इस फिल्म से तारा और अनन्या दोनों ही अपना डेब्यू कर रही हैं। 

 

लीक हो गई है फिल्म

दस मई को देशभर में रिलीज हुई फिल्म स्टुडेंट ऑफ द ईयर 2 लीक भी हो गई है। तमिल रॉकर्स वेबसाइट पर यह फिल्म लीक हो गई है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म रिलीज के दूसरे दिन ही ये लीक हो गई थी। स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 को पुनीत मल्होत्रा ने रिलीज किया है। 

टॅग्स :टाइगर श्रॉफअनन्या पाण्डेयतारा सुतारिया
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहारिया के बीच हुआ ब्रेकअप? AP ढिल्लों कॉन्सर्ट विवाद के कुछ ही समय बाद दोनों का रिश्ता खत्म!

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ड्रेस, हाथ में गन और तीखी नजरें, Toxic में तारा सुतारिया का सबसे बोल्ड अवतार

बॉलीवुड चुस्कीTu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri box office: तीन दिन में 21.24 करोड़ रुपये कमाई, अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन मचा रहे धमाल

बॉलीवुड चुस्कीजज्बातों की गहराई और नए दौर की प्रेम कहानी का सुंदर ताना-बाना है ‘तू मेरी मैं तेरा...’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस