लाइव न्यूज़ :

भैंस मालिक को बैठा, ठेले पर घास ढोते दिखे सोनू सूद, डिस्काउंट में मांगा दूध तो मिला ये जवाब

By अनिल शर्मा | Updated: July 26, 2021 17:12 IST

वीडियो में देखा जा सकता है कि कमल कुमार नाम के भैंस के मालिक और ठेला चालक से रेहड़ी ले लेते हैं और कमल कुमार को चारा के उपर बैठा देते हैं। इसके बाद सोनू खुद ही ठेला चलाने लगते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोनू सूद का ठेले पर घास ढोते वायरल हुआ वीडियोसोनू सूद ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया हैइस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है

मसीहा के रूप में देश के लोगों के दिलों में घर कर गए सोनू सूद हर रोज ऐसा कुछ कर देते हैं जिससे लोग उनके और करीब आ जाते हैं। इस वक्त सोनू सूद का सोशस मीडिया पर एक वीडियो खूब पसंद और साझा किया जा रहा है जिसमे वे ठेले पर पशुओं (भैंस) के लिए चारा ढोते नजर आ रहे हैं। इस दौरान सोनू सूद भैंस मालिक को घास के उपर बैठा देते हैं और उससे बातें करने लगते हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कमल कुमार नाम के भैंस के मालिक और ठेला चालक से रेहड़ी ले लेते हैं और कमल कुमार को चारा के उपर बैठा देते हैं। इसके बाद सोनू खुद ही ठेला चलाने लगते हैं। इस दौरान सोनू सूद भैंस के लिए चारा ले जा रहे शख्स से बातें करते हैं और पूछते हैं कि भैंस कितना लीटर दूध देती है, जिसके जवाब में कमल बताते हैं कि कोई 10 लीटर तो कोई 8 लीटर दूध देती हैं। 

इसके बाद सोनू सूद पूछते हैं- हम लोगों को भी मिलेगा दूध, जिसपर कमल कुमार कहते हैं मिलेगा। अभिनेता फिर पूछते हैं कि कितने रुपए में दूध देंगे? कमल कहते हैं 50 रुपए प्रति लीटर। इस भाव को सुन सोनू सूद हैरानी भरे लहजे में कहते हैं, मेरे से भी 50 रुपए लोगे आप! आप थक न जाओ इसलिए सुबह से धक्का मार रहा हूं, इतनी मेहनत कर रहा हूं। दूधवाला डिस्काउंट देने से मना कर देता है। सोनू सूद दूधवाले से कहते हैं कि दूध में पानी मिलाते हो तो वह कहता है कि एकदम सही दूध मिलेगा।

टॅग्स :सोनू सूदबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!