लाइव न्यूज़ :

सोनू सूद ने राजनीति को बताया महान पेशा, कहा- अगर कोई इसमें आना चाहता है तो बुराई नहीं

By अनिल शर्मा | Updated: August 30, 2021 09:55 IST

सोनू सूद ने यह भी कहा कि लोगों की मदद करने के लिए राजनेता होना अनिवार्य नहीं है। उन्होंने आगे कहा, पिछले डेढ़ साल में मैंने जो कुछ भी किया, उससे यह भी पता चलता है कि भले ही आप राजनीति में न हों, फिर भी आप लोगों की मदद और उन्हें प्रेरित कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोनू सूद ने कहा कि उन्होंने राजनीति में आने के लिए लोगों की मदद नहीं कीअभिनेता ने कहा कि आप लोगों की मदद बिना राजनेता हुए भी कर सकते हैंदबंग अभिनेता ने कहा, लोगों की मदद करने के अवसर की प्रतीक्षा न करें

मुंबईः जब से अभिनेता सोनू सूद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मिले और उन्हें देश के मेंटर पहल के ब्रांड एंबेसडर के रूप में घोषित किया गया, तब से अटकलें तेज हो गई हैं कि वह राजनीति के क्षेत्र में आने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, अभिनेता ने सीधे तौर पर कहा है कि वह किसी पार्टी में शामिल नहीं हो रहे हैं। हालांकि इस बीच उनका राजनीति पर दिया बयान काफी चर्चा हो रही है।

सोनू सून ने कहा, उन्होंने राजनीति में आने के लिए ऐसा नहीं किया, वे सिर्फ लोगों की मदद करना चाहते थे। एक साक्षात्कार में सोनू सूद ने कहा, जब लोगों की मदद करने का मेरा पूरा आंदोलन कोविड महामारी (पिछले साल) की पहली लहर में शुरू हुआ, तब भी ऐसी अटकलें लगाई गईं। मैं एक संदेश देना चाहता हूं कि राजनीति एक महान पेशा है और अगर कोई इसमें रहना चाहता है तो इसमें कोई बुराई नहीं है।

लोगों की मदद करने के लिए राजनेता होना अनिवार्य नहीं हैः इसके साथ ही सोनू सूद ने यह भी कहा कि लोगों की मदद करने के लिए राजनेता होना अनिवार्य नहीं है। उन्होंने आगे कहा, पिछले डेढ़ साल में मैंने जो कुछ भी किया, उससे यह भी पता चलता है कि भले ही आप राजनीति में न हों, फिर भी आप लोगों की मदद और उन्हें प्रेरित कर सकते हैं। यह एक संदेश है। मैं लोगों को बताना चाहता हूं कि लोगों की मदद करने के अवसर की प्रतीक्षा न करें, बस अभी करें।

क्या भविष्य में राजनीति में सोनू सूद के जाने की योजना है? इस सवाल के जवाब में सोनू सूद ने चुटकी लेते हुए कहा, मैं वास्तव में उन सभी लोगों का सम्मान करता हूं जो उस (क्षेत्र) में महान काम कर रहे हैं। एक अभिनेता के रूप में मेरे हाथ बहुत भरे हुए हैं और मैं जो काम कर रहा हूं, वह मुझे जनता से जोड़ रहा है, उन आत्माओं को छू रहा है। मैं इस जगह का आनंद ले रहा हूं, लेकिन मुझे नहीं पता कि कल मेरे भाग्य में क्या लिखा है।

20,000 छात्रों तक पहुंच गया छात्रवृत्तिः मैंने पहली लहर में करीब 200 छात्रों का समर्थन किया, और यह छात्रवृत्ति के दूसरे चरण में 20,000 छात्रों तक पहुंच गया है, जिसे मैंने अपनी मां सरोज सूद के नाम से शुरू किया था। वह एक प्रोफेसर थीं, और हमेशा चाहती थीं कि मैं शिक्षा के क्षेत्र में कुछ बड़ा करूं क्योंकि इससे जीवन बदल सकता है।

 

टॅग्स :सोनू सूदबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम