लाइव न्यूज़ :

साइकल पर बैठकर पूरा मुजफ्फरपुर देखना चाहते हैं सोनू सूद, सोशल मीडिया पर जताई इच्छा

By अमित कुमार | Updated: May 29, 2020 14:19 IST

महाराष्ट्र में फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा के रूप में आगे आ कर हर एक की मदद करने वाले सोनू सूद इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोनू सूद ने सबसे पहले कर्नाटक और महाराष्ट्र सरकार से परमिशन लेकर महाराष्ट्र के ठाणे से गुलबर्गा के लिए बसों को भेजा।सोनू के काम को देखते हुए लोग लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं।

कोरोना वायरस के कारण देश भर में लॉकडाउन है। ऐसी स्थिति में कई लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गरीब और दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लोगों के लिए इस स्थिति में समय काटना सबसे कठिन मालूम पड़ता है। ऐसे लोगों की मदद के लिए कई लोग आगे आ चुके हैं। इस मामले में सबसे आगे बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद का नाम रहा है। पिछले कुछ दिनों से वह प्रवासी मजदूरों की हर तरह से सहायता कर रहे हैं। 

इन दिनों रोजाना सोनू सूदप्रवासी मजदूरों को घर भेजने के लिए परिवहन की व्यवस्था कर रहे हैं। सोनू सूद ने सबसे पहले कर्नाटक और महाराष्ट्र सरकार से परमिशन लेकर महाराष्ट्र के ठाणे से गुलबर्गा के लिए बसों को भेजा। इसके बाद वह यूपी बिहार के मजदूरों को भी लगातार उनके घर भेज रहे हैं। कई बार वह खुद ही इन मजदूरों को विदा करते नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने रास्ते में इनको खाने-पीने का सामन भी दिया, जिससे इन्हें रास्ते में परेशानी न हो।

सोनू के काम को देखते हुए लोग लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। धीरज कुमार नाम के एक शख्स ने सोनू सूद को टैग करते हुए ट्वीट किया और कहा, 'सोनू सूद जी महान कार्य कर रहे हैं आप। लॉक डाउन के बाद बिहार से हम आएंगे साइकिल यात्रा करते हुए मिलने और आशीर्वाद लेने आपसे, अनुमति दें। धीरज कुमार मुजफ्फरपुर।' इस ट्वीट पर सोनू  ने कहा, 'साइकल चलाने का और पैदल चलने का समय गया मेरे दोस्त। अब मैं आपके पास आऊंगा और तुम मुझे साइकल पर बिठाकर पूरा मुजफ्फरपुर घुमाना।'

सोनू सूद की दरियादिली के दीवाने हुए पंजाब के CM

पंजाब के सीएम का ट्वीट सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'मैं गर्व महसूस करता हूं जब पढ़ता हूं कि मेरे पंजाबी साथी इस संकट की घड़ी में लोगों की खूब मदद कर रहे हैं। इस मौजूदा समय में हमारा मोगा का लड़का सोनू सूद बड़ी तत्परता से प्रवासी मजदूरों के खाने पीने और परिवहन की व्यवस्था में लगा हुआ है। गुड वर्क सोनू! 

टॅग्स :सोनू सूदप्रवासी मजदूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!