लाइव न्यूज़ :

सोनू सूद के पास मदद के लिए रोजाना आते हैं करीब 32000 मैसेज, एक्टर ने सोशल मीडिया पर कही दिल जीतने वाली बात

By अमित कुमार | Updated: August 21, 2020 07:21 IST

इस समय सोनू सूद लोगों के लिए किसी भगवान से कम नहीं हैं। एक्टर लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। सिर्फ घर पहुंचाना ही नहीं बल्कि सोनू हर तरह की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोनू देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक में फंसे हुए या मजबूर लोगों के लिए मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं। सोनू के ट्वीट के अनुसार, 1137 मेल, 19000 फेसबुक मैसेज, 4812 इंस्टा मैसेज और 6741 ट्विटर मैसेज।

लॉकडाउन के दौरान लोगों के लिए मसीहा बने सोनू सूद अब भी अपने घर जाने के इच्छुक लोगों को उनके घर भेजने का काम रहे हैं। इसके अलावा वह जरूरतमंदों की हर तरह से मदद कर रहे हैं। मजबूर प्रवासी मजदूरों की मदद से शुरू हुआ उनका सफर अब इतना व्यापक रूप ले चुका है। सोनू देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक में फंसे हुए या मजबूर लोगों के लिए मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं। 

सोनू को रोजाना बड़ी संख्या में मदद के लिए मैसेज मिलते हैं। सोनू ने पहली बार गुरुवार को अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए इस बात का खुलासा किया कि उन्हें रोज 32 हजार मैसेज मिलते हैं। सोनू के ट्वीट के अनुसार, 1137 मेल, 19000 फेसबुक मैसेज, 4812 इंस्टा मैसेज और 6741 ट्विटर मैसेज। ये आज के हेल्प मैसेज हैं। एवरेज आंकडे़ देखे तो करीब इतनी रिक्वेस्ट मुझे रोज मदद के लिए मिलती हैं। 

लोगों की मदद करने की पूरी कोशिश करते हैं सोनू सूद

एक इंसान होने के तौर पर ये असंभव है कि आप इनमें हर किसी तक पहुंच पाएं। लेकिन फिर भी मैं अपनी पूरी कोशिश करता हूं। अगर मुझसे आपका मैसेज छूट गया है तो क्षमाप्रार्थी हूं।'' बता दें कि सोनू सूद ने लॉकडाउन के दौरान बेहिसाब प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने का काम किया था। इस पर वह एक किताब भी लिख रहे हैं जो कि जल्द ही प्रकाशित की जाएगी। 

लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं सोनू सूद

सोनू सूद इन दिनों जितना संभव हो सके लोगों की सहायता करने का प्रयास कर रहे हैं। लॉकडाउन के कारण लोगों की जिंदगी पहले से काफी बदल गई है। प्रवासी मजदूरों के अलावा भी कई जिंदगियों पर लॉकडाउन ने अपना गहरा असर छोड़ा है। अब तक हजारों मजदूरों और छात्रों को उनके घर भेजने वाले सोनू सूद को अक्सर लोग अपनी परेशानी बताते रहते हैं। (ब्यूरो इनपुट के साथ)

टॅग्स :सोनू सूदबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच