लाइव न्यूज़ :

VIDEO: छोटी बच्ची ने कहा- सोनू अंकल प्लीज आप मेरी मां को नानी के घर भेज दो, एक्टर का आया दिल जीतने वाला जवाब

By अमित कुमार | Updated: May 31, 2020 12:48 IST

इस संकट के घड़ी में बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स लोगों की मदद कर रहे हैं। लेकिन जिस तरह से सोनू ने मजदूरों की मदद की है वह काबिले तारीफ है। हर तरफ सोनू की तारीफ की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देहाल ही में सोनू सूद ने एक ट्वीट को रीट्वीट किया है जिसे खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं।

लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों के लिए भगवान बनकर सामने आए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की तारीफ इन दिनों हर जगह हो रही है। सोनू सूद लगातार प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग सोनू को अपनी परेशानी बताते हैं और इसके बाद वह उन्हें मदद का भरोसा देते हैं। ऐसा अब तक कई बार हो चुका है।

हाल ही में सोनू सूद ने एक ट्वीट को रीट्वीट किया है जिसे खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। दरअसल, इस वीडियो में एक छोटी सी बच्ची सोनू सूद से अपनी मम्मी को नानी के घर भेजने की रिक्वेस्ट करती हैं। बच्ची इतनी क्यूट है कि इसे देखकर हर कोई सोनू से इसकी मांग पूरी करने की गुजारिश कर रहा है। 

वीडियो में बच्ची कहती है, "सोनू अंकल, सुना है आप सब लोगों को घर भेज रहे हो। पापा पूछ रहे हैं कि क्या आप मम्मी को नानी के घर भेज देंगे। मुझे बता देना।" बच्ची के इस वीडियो पर बिना देर किए ही सोनू सूद ने रीट्वीट करते हुए लिखा, "अब ये कुछ बहुत ज्यादा चैलेंजिंग काम है। मैं अपना बेस्ट देने की कोशिश करूंगा।" सोनू के इस जवाब ने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया।

बता दें कि सोनू सूद के जीवन पर आधारित फिल्म बनने की तैयारी की जा रही है। सोनू पर ये फिल्म निर्देशक संजय गुप्ता बना सकते हैं। लेकिन खास बात ये है कि सोनू सूद इस फिल्म में नजर नहीं आएंगे। इस फिल्म के लिए सुपरस्टार अक्षय कुमार को चुना जा सकता है। खबर के अनुसार सोनू तक ये बात पहुंच चुकी है।रिपोर्ट के अनुसार वह अभी तक 12 हजार मजदूरों को उनके घर यूपी-बिहार पहुंचा चुके हैं। उनका प्रयास अभी और जारी है। ये आंकड़ा इसी तरह रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। ये सब जल्द दिखेगा फिल्मी पर्दे पर।

टॅग्स :सोनू सूदप्रवासी मजदूरबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!