लाइव न्यूज़ :

रक्षाबंधन के अवसर पर सोनू सूद ने किया ऐलान, अपनी इस बहन के लिए बनाएंगे नया घर

By अमित कुमार | Updated: August 4, 2020 13:52 IST

सोनू सूद पिछले कुछ महीनों से हर जगह छाए हुए हैं। प्रवासियों को घर पहुंचाने से लेकर लोगों की हर छोटी से छोटी मदद के लिए सोनू सूद आगे आते रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोनू सूद ने अब असम में एक महिला का घर बनाने का वादा किया है। रक्षाबंधन के खास मौके पर सोनू ने इस बात की घोषणा कर एक बार फिर सबका दिल जीत लिया है। इससे पहले सोनू सूद ने तीन अनाथ बच्चे को गोद लेने का फैसला किया था।

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इन दिनों रील लाइफ से ज्यादा रियल लाइफ में सुर्खियां बटोर रहे हैं। अक्सर एक्टर फिल्मों के कारण चर्चाओं में रहता है। लेकिन सोनू सूद पिछले कुछ समय से प्रवासी मजदूरों की मदद कर सुर्खियों में हैं। सोनू सूद लॉकडाउन के दौरान हजारों लोगों को उनके घर पहुंचाने का काम किया। इसके अलावा भी वह लोगों की हर तरह की मदद करते रहते हैं।

सोनू सूद ने अब असम में एक महिला का घर बनाने का वादा किया है। रक्षाबंधन के खास मौके पर सोनू ने इस बात की घोषणा कर एक बार फिर सबका दिल जीत लिया है। सोनू सूद को टैग करते हुए एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'सोनू सूद सर, यह फैमिली जलपाईगुड़ी असम में है। इसके पति की मौत हो गई है। एक छोटा बच्चा है, जिसको खिलाने के लिए कुछ नहीं है। बारिश में हालत और भी खराब हो गए हैं। इसकी आखरी उम्मीद आप ही हो। हो सके तो इस परिवार को बचा लेना।'

असम में अपनी इस बहन को नया घर देंगे सोनू सूद

अपने इस ट्वीट के साथ यूजर ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है। ट्विटर पर यह पोस्ट पढ़ने के बाद सोनू सूद ने बिना देर किए ही इसका जवाब दिया। सोनू सूद ने जवाब में लिखा, ''चलो आज रक्षाबंधन के अवसर पर असम में अपनी इस बहन का नया घर बनाते हैं।'' सोनू के इस ट्वीट को देख फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। इसके साथ ही वह सोनू को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। 

अनाथ बच्चों को सोनू सूद ने लिया गोद

इससे पहले सोनू सूद ने तीन अनाथ बच्चे को गोद लेने का फैसला किया था। एक ट्वीट में एक यूजर द्वारा तीनों बच्चों की दशा बयां करने के बाद सूद ने ट्वीट किया, ‘वे तीनों बच्चे अनाथ नहीं हैं। वे मेरी जिम्मेदारी हैं।’आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इन बच्चों के पिता की पहले ही मौत हो गई थी, जबकि उनकी मां की भी हाल ही में मृत्यु हो गई। उनकी दादी बहुत बूढ़ी हैं।

टॅग्स :सोनू सूदबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच