लाइव न्यूज़ :

मजदूरों को घर भेजने के बाद अब उन्हें नौकरी दिलाने के लिए भी आगे आए सोनू सूद, फैंस कर रहे जमकर तारीफ

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 23, 2020 07:23 IST

सोनू सूद ने अब प्रवासियों को रोजगार दिलाने के लिए प्रवासी रोज़गार' नामक एक मुफ्त ऑनलाइन प्‍लेटफॉर्म की शुरुआत की है। यह प्रवासियों को नौकरी संबंधी आवश्‍यक जानकारी देगा।

Open in App
ठळक मुद्दे इस काम के लिए सोनू अपने इंजीनियर दोस्तों की मदद ले रहे हैं। कई कंपनियां और एनजीओ सोनू सूद को सपोर्ट कर रहे हैं। यह ऐप्प फिलहाल इंग्लिश में है। इस एप से कामगारों को एक जगह से दूसरी जगह आने-जाने में भी मदद मिलेगी।

कोरोना पैंडामिक के बीच सोनू सूद लगातार जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। देश के अलग-अलग राज्यों के हजारों प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने वाले सोनू अब इन मजदूरों को रोजगार दिलवाने में मदद करने जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने एक ऐप्प बनाया है, जिसका नाम है, प्रवासी रोजगार। इससे प्रवासियों को रोजगार ढूंढ़ने में मदद मिलेगी।

सोनू ने कहा, ''अपने गांव लौटने के बाद कई मजदूर रोजगार तलाश रहे हैं। उन्हें काम दिलाने की केंद्र सरकार की योजना तो है लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें लॉन्ग टर्म सोल्यूशन की जरूरत है। इन वर्कर्स को शहरों, कस्बों में काम से जोड़ना जरूरी है। मैं उनके गांव में भी रोजगार के मौके उपलब्ध करवाने की कोशिश करूंगा।'' इस काम के लिए सोनू अपने इंजीनियर दोस्तों की मदद ले रहे हैं। 

सोनू सूद को मिल रहा है कई कंपनियां और एनजीओ का सपोर्ट

कई कंपनियां और एनजीओ सोनू सूद को सपोर्ट कर रहे हैं। यह ऐप्प फिलहाल इंग्लिश में है। जल्द ही इसे 5 भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा। इससे कामगारों को एक जगह से दूसरी जगह आने-जाने में भी मदद मिलेगी।सोनू ने कहा, ''हमारी वेबसाइट और एक ऐप्प है। ग्राउंड पर मौजूद लोग वर्कर्स को रजिस्ट्रेशन में मदद करेंगे। हमारा हेल्पलाइन नंबर है। लोग इस पर फोन करके खुद को रजिस्टर कर सकते हैं। 

ट्रेनिंग के साथ मिलेगा अच्छा काम करने का मौका

सोनू ने आगे कहा कि हमें उनकी योग्यता बताइए और जो सीखना हो वो भी बताइए। हम उनकी प्रोफाइल बनाएंगे, ट्रेनिंग देंगे और उन्हें अच्छा काम देने वाले तक भी पहुंचाएंगे। इस वक्त लोगों को नहीं पता कि काम कहां मिलेगा। जो लोग काम करने वालों की तलाश में हैं उन्हें नहीं पता कि काम करने वाले कहां मिलेंगे। लोगों को काम दिलाने की इस कोशिश में उनसे एक रुपया भी चार्ज नहीं किया जाएगा।''

टॅग्स :सोनू सूदप्रवासी मजदूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBetting App Case: सट्टेबाजी ऐप मामले में उरावशी रौतेला, युवराज सिंह, सोनू सूद पर ईडी की कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग प्लेटफॉर्मः युवराज, रैना, उथप्पा, धवन, सूद, चक्रवर्ती, अंकुश हाजरा और उर्वशी रौतेला से पूछ्ताछ, अवैध संपति पर जल्द डंडा!

बॉलीवुड चुस्कीOnline Betting App Case: एक्टर सोनू सूद सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी के समक्ष पेश हुए

भारतउथप्पा, युवराज और सोनू सूद हाजिर हो?, अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धन शोधन मामले में 22, 23, 24 सितंबर को बुलाया, मिमी चक्रवर्ती, शिखर और रैना से बयान दर्ज

बॉलीवुड चुस्कीManoj Kumar Dies: शोक में डूबा बालीवुड, आमिर खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन, सोनू सूद और मनोज बाजपेयी ने किया याद

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?