लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन क्लास में बाधा बना मोबाइव टावर तो सोनू सूद ने कर दिया ये वादा, टीम से कहा- बांध लें अपनी सीटबेल्ट

By अनिल शर्मा | Updated: June 29, 2021 10:42 IST

लॉकडाउन के चलते बंद स्कूलों की पढ़ाई ऑनलाइन ही चल रही है। हालांकि कई जगहों पर खराब मोबाइल नेटवर्क के चलते पढ़ाई में बाधा पहुंच रही है। ऐसा ही एक उत्तरी केरल का एक क्षेत्र वायनाड है जहां के सांसद राहुल गांधी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोनू सूद ने केरल के वायनाड में रहने वाले छात्रों से एक वादा किया हैसोनू सूद केरल के वायनाड में टावर लगाएंगेछात्रों की शिकायत थी कि ऑनलाइन क्लास में खराब नेटवर्क की वजह से दिक्कतें आ रही थीं

देश में कोरोना महामारी की दस्तक के बाद से ही बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद जरूरतमंदों की सहायता कर रहे हैं। लॉकडाउन के कारण रोजगार खो चुके गरीबों को खाना खिलाना हो या फिर उन्हें रोजगार मुहैया करना हो। लोगों का इलाज हो या फिर पढ़ाई के लिए पैसों की जरूरत हर कहीं मदद को सोनू सूद खड़े नजर आते हैं। अब सोनू सूद ने केरल के वायनाड में रहने वाले छात्रों से एक वादा किया है।

दरअसल लॉकडाउन के चलते बंद स्कूलों की पढ़ाई ऑनलाइन ही चल रही है। हालांकि कई जगहों पर खराब मोबाइल नेटवर्क के चलते पढ़ाई में बाधा पहुंच रही है। ऐसा ही एक उत्तरी केरल का एक क्षेत्र वायनाड है जहां के सांसद राहुल गांधी हैं। यहां के छात्रों की शिकायत है कि मोबाइल के खराब नेटवर्क की वजह से उन्हें पढ़ाई करने में मुश्किल हो रही है। पत्रकार गोपी उन्नीथन ने ये खबर इंडिया टुडे चैनल के लिए की है जिसको देखने के बाद सोनू सूद ने वहां मोबाइल टावर लगाने का फैसला किया है। 

सोनू सूद ने पत्रकार उन्नीथन को टैग करते हुए ट्वीट किया कि वायनाड के सभी लोगों को बता दिया जाए कि हम वहां मोबाइल टावर लगाने के लिए टीम भेज रहे हैं। सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए लिखा- किसी की भी पढ़ाई अधूरी नहीं रहेगी। @Itsgopikrishnan वायनाड में सभी को बता दीजिए कि हम वहां पर मोबाइल टावर इंस्टाल करने के लिए एक टीम भेज रहे हैं। @Karan_Gilhotra अब वक्त आ गया है कि हम अपनी सीटबेल्ट कस कर बांध लें। एक और मोबाइल टावर लगाने का वक्त आ गया है. @SoodFoundation।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट में देखा जा सकता है कि पत्रकार गोपी उन्नीथन जब बच्चों से पढ़ाई में हो रही बाधा को लेकर सवाल करते हैं  तो सबका जवाब एक जैसा ही था। सभी को खराब नेटवर्क के चलते ऑनलाइन क्लासेज करने में दिक्कत हो रही थी। खासतौर पर जिनकी 10वीं और 12वीं की पढ़ाई है उनके लिए तनाव ज्यादा बढ़ जाता है।

टॅग्स :सोनू सूदबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच