लाइव न्यूज़ :

अस्पताल में भर्ती विराट-सचिन के बल्लों की मरम्मत करने वाले अशरफ चौधरी के पास नहीं है इलाज के पैसे, सोनू सूद ने बढ़ाया मदद का हाथ

By अमित कुमार | Updated: August 25, 2020 11:59 IST

सोनू सूद के रूप में लोगों के पास मौजूदा समय में भगवान का दिया हुआ एक अनमोल तोहफा है। एक्टर लगातार लोगों को मुश्किलों से निकालने का काम कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन ने कई लोगों की जिंदगी को प्रभावित किया है।कोरोना की वजह से सिनेमा से लेकर खेल जगत को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।मुंबई मेट्रो सिनेमा के पास बल्ले की रिपेयर शॉप चलाने वाले अशरफ चौधरी कोरोना काल में बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की तारीफों के लिए फैंस के पास अब शब्द कम पड़ रहे हैं। सोनू सूद लगातार जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। सोनू सूद के काम से प्रभावित होकर कई लोगों ने उनके लिए कुछ स्पेशल किया है। सोनू सूद की फैंस की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। कोई उनके नाम पर दुकान खोल रहा है तो कोई अपने बच्चे का नाम ही एक्टर के नाम पर रख रहा है। 

कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन ने कई लोगों की जिंदगी को प्रभावित किया है। नौकरी छूटने से लेकर बिजनेस कर रहे लोगों को भी कोरोना ने तगड़ा झटका दिया है। कोविड-19 महामारी ने भारत की अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है। यही वजह है कि लोगों को लगातार कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है।

अशरफ सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली  के बल्ले को कर चुके हैं रिपेयर 

कोरोना की वजह से सिनेमा से लेकर खेल जगत को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि, 19 सितंबर से यूएई में आईपीएल का आगाज होने जा रहा है। मुंबई मेट्रो सिनेमा के पास बल्ले की रिपेयर शॉप चलाने वाले अशरफ चौधरी कोरोना काल में बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं। अशरफ सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे बल्लेबाजों के बल्लों की मरम्मत किया करते थे। लॉकडाउन ने उनके बिजनेस पर भी बड़ा असर डाला है।

सोनू सूद ने दिया मदद का भरोसा

अशरफ की हालत आज इतनी खराब है कि उनके पास अस्पताल में बिल भरने तक को पैसे नहीं है। अशरफ की इस हालत का जिक्र किसी ने सोनू सूद को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर जाहिर कर दिया। एक टि्वटर यूजर ने अशरफ चौधरी के आर्थिक संकट की बात सोशल मीडिया पर शेयर की और सोनू सूद से मदद मांगी। सोनू सूद ने यूजर के ट्वीट पर तुरंत रिप्लाई करते हुए लिखा- ''पता ढूंढो इस भाई का।''

टॅग्स :सोनू सूदबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!