लाइव न्यूज़ :

सोनू सूद के नाम पर क्या प्रवासी मजदूरों से मांगे जा रहें हैं पैसे? एक्टर ने ट्वीट करके लोगों से कही ये अहम बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 1, 2020 13:49 IST

सोनू मजदूरों की मदद सोनू बिना पैसे लिए मदद कर रहे हैं। लेकिन अब खबर सामने आई है कि कुछ लोग सोनू सूद के नाम पर प्रवासी मजदूरों (Migrants) से पैसे मांग रहें हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोनू सूद लगातार सोशल मीडिया के जरिये लोगों रिप्लाई कर रहे हैंमुंबई और आसपास के इलाकों में रहने वाले प्रवासियों को उनके घर सोनू लगातार भेज रहे हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस लगातार लिख रहे हैं कि एक ही तो दिल है सोनू सूद कितनी बार जितोगे? जी हां सोनू सूद काम ही कुछ ऐसा कर रहे हैं। सोनू सूद लगातार लॉकडाउन के बीच फंसे लोगों की मदद कर रहे हैं। मुंबई और आसपास के इलाकों में रहने वाले प्रवासियों को उनके घर सोनू लगातार भेज रहे हैं।

लोग ट्विटर के जरिए भी सोनू सूद (Sonu Sood Twitter) से सहायता मांग रहे हैं, जिसका एक्टर पूरा रिस्पांस दे रहे हैं। सोनू इन दिनों असली हीरो की तरह से काम कर रहे हैं। ट्विटर यूजर ने ट्वीट किया कि सोनू सूद ऑनस्क्रीन भी विलन नहीं बल्कि हीरो का रोल करने के योग्य हैं।

सोनू मजदूरों की मदद सोनू बिना पैसे लिए मदद कर रहे हैं। लेकिन अब खबर सामने आई है कि कुछ लोग सोनू सूद के नाम पर प्रवासी मजदूरों (Migrants) से पैसे मांग रहें हैं। ऐसे में इस बात की जानकारी खुद सोनू सूद के नए ट्वीट से मिल रही है। दरअसल सोनू सूद लगातार सोशल मीडिया के जरिये लोगों रिप्लाई कर रहे हैं और उनकी पुकार सुनकर उनकी मदद कर रहें हैं। अब सोनू सूद ने सोशल मीडिया एक ट्वीट किया है। सोनू सूद ने ट्वीट करके लिखा कि दोस्तों, जो भी सेवा हम श्रमिकों के लिए कर रहें हैं वो बिल्कुल निःशुल्क है। आपसे अगर कोई भी व्यक्ति मेरा नाम लेकर पैसे मांगे तो मना कर दीजिए और तुरंत हमें या करीबी पुलिस अफसर को रिपोर्ट कीजिए।

ऐसे में खबर सामने आने के बाद खुद सोनू ने ट्वीट करके साफ किया है कि वह लोगों की फ्री सेवा कर रहे हैं।आपको बता दे सोनू सूद ने अब तक 12 हजार से अधिक श्रमिकों को उनके घर भेजा है।

बता दें कि सोनू सूद के जीवन पर आधारित फिल्म बनने की तैयारी की जा रही है। सोनू पर ये फिल्म निर्देशक संजय गुप्ता बना सकते हैं। लेकिन खास बात ये है कि सोनू सूद इस फिल्म में नजर नहीं आएंगे। इस फिल्म के लिए सुपरस्टार अक्षय कुमार को चुना जा सकता है। खबर के अनुसार सोनू तक ये बात पहुंच चुकी है।रिपोर्ट के अनुसार वह अभी तक 12 हजार मजदूरों को उनके घर यूपी-बिहार पहुंचा चुके हैं। उनका प्रयास अभी और जारी है। ये आंकड़ा इसी तरह रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। ये सब जल्द दिखेगा फिल्मी पर्दे पर। 

टॅग्स :सोनू सूदबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!