लाइव न्यूज़ :

केरल में फंसीं 177 लड़कियों को मिला सोनू सूद का सहारा, एयरलिफ्ट के जरिए पहुंचाया घर, फैंस कर रहे सलाम

By अमित कुमार | Updated: May 29, 2020 14:56 IST

सोनू सूद ने एक और कमाल कर दिया है। प्रवासी मजदूरों के बाद अब सोनू सूद केरल में फंसीं 177 लड़कियों को उनके घर पहुंचाने में मदद कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के एर्नाकुलम में 177 लड़कियां फैक्ट्री बंद होने की वजह से वहां फंसी थीं।मुंबई और आसपास के इलाकों में रहने वाले प्रवासियों को उनके घर भेजने वाले सोनू सूद ने अब केरल में फंसी लड़कियों को उनके घर तक पहुंचाया है।

सोशल मीडिया पर फैंस लगातार लिख रहे हैं कि एक ही तो दिल है सोनू सूद कितनी बार जितोगे? जी हां सोनू सूद काम ही कुछ ऐसा कर रहे हैं। सोनू सूद लगातार लॉकडाउन के बीच फंसे लोगों की मदद कर रहे हैं। मुंबई और आसपास के इलाकों में रहने वाले प्रवासियों को उनके घर भेजने वाले सोनू सूद ने अब केरल में फंसी लड़कियों को उनके घर तक पहुंचाया है। 

दरअसल, केरल के एर्नाकुलम में 177 लड़कियां फैक्ट्री बंद होने की वजह से वहां फंसी थीं। जिसकी जानकारी सोनू सूद को उनके किसी जानकार ने दी। ये लड़कियां एक लोकल फैक्‍ट्री में सिलाई और कढ़ाई का काम करती हैं। लेकिन फैक्ट्री बंद होने के कारण यह सभी वहीं फंस गईं। सोनू को जब इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने बिना देर किए इन सभी को इनके घर पहुंचाने की ठान ली। 

इसके बाद सोनू ने कोच्चि और भुवनेश्‍वर एयरपोर्ट को ऑपरेट कराने की सरकार से परमिशन ली।' बेंगलुरु से एक खास एयरक्राफ्ट कोच्चि बुलाया गया जो अब इन लड़कियों को लेकर भुवनेश्‍वर जाएगा ताकि वे अपने परिवारों से मिल सकें। सोनू सूद लगातार भूखे लोगों को खाना खिलाने से लेकर प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने तक काम कर रहे हैं। 

सोनू सूद ने मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट में लिखा गया, 'मेरे प्यारे श्रमिक भाइयों और बहनों।अगर आप मुंबई में है और अपने घर जाना चाहते हैं तो कृपया इस नंबर पर कॉल करें 18001213711 और बताएं कि आप कितने लोग हैं, अभी कहां पर हैं और कहां जाना चाहते हैं। मैं और मेरी टीम जो भी मदद कर पाएंगे हम जरूर करेंगे।'

टॅग्स :सोनू सूदप्रवासी मजदूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!