लाइव न्यूज़ :

जब सोनम कपूर की शादी में शाहरुख़ खान और सलमान खान बने करन-अर्जुन

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 9, 2018 14:35 IST

सलमान खान और शाहरुख़ खान ने सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी में जमकर धमाल किया।

Open in App

मुम्बई, 9 मई: बॉलीवुड के करन-अर्जुन कहे जाने वाले शाहरूख खान और सलमान खान ने सोनम कपुर की शादी में सबने जमकर धमाल किया और दोनो ने सोनम की माँ सुनीता कपूर को एक अलग ही अंदाज़ में मुबारकबाद दी।

सलमान खान और शाहरुख खान ने जहाँ सोनम के पिता अनिल कपूर के साथ जमकर डांस किया। लेकिन जब बात आई सोनम कपूर की माँ और अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर की तो शाहरुख खान और सलमान खान बन गए करन-अर्जुन और फ़िल्म का गाना ये बंधन तो प्यार का बंधन है पर सुनीता कपुर का हाथ पकड़ कर उन्हें मुबारकबाद दी। सलमान खान जिन पर गाने का फितूर सवार है, अपनी आवाज़ में गाना शुरू किया 

ममता के मंदिर की तू है है सबसे प्यारी मूर्त,भगवन नज़र आता है जब देखें तेरी सूरत,जब जब दुनिया में आयें तेरा ही आँचल पायें,जन्मों की दीवारों पर नाम अपना लिख जाएँ 

ये भी पढ़ें: मांग में सिंदूर भरते वक्त सोनम ने आनंद के सामने रखी ऐसी मांग, कांप गए हाथ

इतना ही नहीं दोनो शाहरूख और सलमान सुनीता कपूर के पैरों में बैठ गए। वीडियो में सुनीता कपूर दोनो से उठने को कह रहीं हैं लेकिन सलमान ने गाने का पूरा अंतरा गाया। नवविवाहित सोनम कपूर और आनंद आहूजा दोनो साइड में खड़े होकर सलमान और शाहरुख की ये परफॉरमेंस देख रहे हैं।

बता दें कि सोनम कपूर ने सलमान खान के साथ सूरज बड़जात्या की प्रेम रतन धन पायो करी थी। फ़िल्म बॉक्सऑफिस पर अच्छी चली थी।

टॅग्स :सोनम कपूरसलमान खानशाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसोनम-आनंद वेडिंग रिसेप्शन: बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ समेत ये नेता भी आए नजर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीवायरल वीडियो: सोनम के रिसेप्शन में भी दिखी अर्जुन कपूर और सलमान खान की अनबन

फ़ैशन – ब्यूटीसोनम की शादी में जाह्नवी के लुक्स देखकर आपका दिल भी धड़क जाएगा, दुल्हन पर पड़ीं भारी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?