सोनम कपूर की शादी की रस्में शुरू, मेहंदी की फोटो हुई वायरल

By भारती द्विवेदी | Published: May 6, 2018 07:45 PM2018-05-06T19:45:23+5:302018-05-06T19:45:23+5:30

अपनी मेंहदी फंक्शन के लिए सोनम कपूर ने पिंक कलर का लंहगा पहन रखा है और इस लंहगे में काफी प्यारी लग रही हैं।

sonam kapoor wedding-Anil Kapoor-Jhanvi Kapoor-Anand Ahuja | सोनम कपूर की शादी की रस्में शुरू, मेहंदी की फोटो हुई वायरल

सोनम कपूर की शादी की रस्में शुरू, मेहंदी की फोटो हुई वायरल

मुंबई, 6 मई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। अनिल कपूर के घर पर रविवार को सोनम कपूर की मेहंदी का फंक्शन रखा गया है। और फाइनली सोनम के हाथों में मेहंदी लग चुकी है। अपने मेंहदी फंक्शन में सोनम कपूर ने पिंक कलर का लंहगा पहन रखा है और इस लंहगे में वो काफी प्यारी लग रही हैं। इस फंक्शन में सोनम अपने दोस्तों के साथ काफी एंजॉय करती नजर आ रही हैं। सोनम के होने वाले पति आनंद आहूजा ने भी सोनम के लंहगे से मैच करता हुआ ड्रेस चुना है। उन्होंने इस मौके के लिए पिंक कलर के बंद गला कोट के चुना है।


(सोनम कपूर की शादी से जुड़ी पल-पल की ताजा खबरें पाते रहने के लिए यहां क्लिक करें)

सोनम की इस मेंहदी फंक्शन के लिए पूरा बॉलीवुड अनिल कपूर के घर पर मौजूद है। श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर और संजय कपूर की बेटी सनाया कपूर भी मेंहदी लगवाते दिख रही हैं। इस मौके लिए खुशी कपूर ने फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की ड्रेस को चुना है। ब्लू कलर के लंहगे में खुशी बेहद ही प्यारी लग रही हैं। ये भी पढ़ें: इस तरह हुई थी सोनम कपूर और आनंद आहूजा की पहली मुलाकात, जूतों, गाड़ियों और बास्केटबॉल के हैं दीवाने


(यहां देखें सोनम की मेहंदी में कौन-कौन पहुंचा)

जाह्नवी कपूर ने इस खास मौके के लिए व्हाइट कलर का शरारा ड्रेस चुना है। सोनम की छोटी बहन रिया कपूर ने अपनी मेंहदी लगी फोटो शेयर की है। बहन के इस खास पल के लिए रिया ने भी उजले रंग की ड्रेस को चुना है। कल यानी सात मई को संगीत सेरेमनी का आयोजन होगा। उसके बाद आठ मई को सोनम आनंद आहूजा के साथ सिख रीति-रिवाज के शादी करेंगी। फिर उसी दिन शाम को मुंबई के 'द लील' होटल में रिसेप्शन पार्टी दी जाएगी।

English summary :
Sonam Kapoor and Anand Ahuja’s Mehendi ceremony, Arjun Kapoor rocks orange to resonate happiness. And the first pre-wedding ritual begins at Sonam Kapoor's residence.


Web Title: sonam kapoor wedding-Anil Kapoor-Jhanvi Kapoor-Anand Ahuja

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे