सोनम कपूर ने अपने मेहंदी फंक्शन को कुछ इस अंदाज में बनाया खास, देखें वीडियो

By रामदीप मिश्रा | Published: May 7, 2018 02:24 AM2018-05-07T02:24:42+5:302018-05-07T02:24:42+5:30

सोनम ने अपने मेंहदी फंक्शन में सोनम कपूर ने पिंक कलर का लंहगा पहन रखा था, जिसमें वह काफी प्यारी लग रही थीं।

sonam kapoor wedding anand ahuja dance anil kapoor mehndi ceremony | सोनम कपूर ने अपने मेहंदी फंक्शन को कुछ इस अंदाज में बनाया खास, देखें वीडियो

सोनम कपूर ने अपने मेहंदी फंक्शन को कुछ इस अंदाज में बनाया खास, देखें वीडियो

मुंबई, 7 मई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और आनंद आहूजा की आठ मई को होने वाली शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। अनिल कपूर के घर पर रविवार को सोनम कपूर की मेहंदी का फंक्शन रखा गया। इस दौरान कई सितारे नजर आए। सोनम ने अपने मेहंदी फंक्शन को जमकर इंज्वाय किया, जिसमें वे अपने हमसफर आनंद अहूजा के साथ अपनी ही फिल्म प्लेयर के गाने पर डांस करती नजर आईं। साथ ही साथ सोनम के पिता अनिल कपूर और मां सुनीता कपूर भी थिरकती नजर आईं।

सोनम ने अपने मेंहदी फंक्शन में सोनम कपूर ने पिंक कलर का लंहगा पहन रखा था, जिसमें वह काफी प्यारी लग रही थीं। इस फंक्शन में सोनम अपने दोस्तों के साथ काफी एंजॉय करती नजर आईं। सोनम के होने वाले पति आनंद आहूजा ने भी सोनम के लंहगे से मैच करता हुआ ड्रेस चुना था। उन्होंने इस मौके के लिए पिंक कलर के बंद गले के कोट को चुना।

सोनम की इस मेंहदी फंक्शन के लिए पूरा बॉलीवुड अनिल कपूर के घर पर मौजूद थी। श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर और संजय कपूर की बेटी सनाया कपूर भी मेंहदी लगवाते दिखीं। इस मौके लिए खुशी कपूर ने फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की ड्रेस को चुना। ब्लू कलर के लंहगे में खुशी बेहद ही प्यारी लग रही थीं। 

जाह्नवी कपूर ने इस खास मौके के लिए व्हाइट कलर का शरारा ड्रेस चुना। सोनम की छोटी बहन रिया कपूर ने अपनी मेंहदी लगी फोटो शेयर कीं। बहन के इस खास पल के लिए रिया ने भी उजले रंग की ड्रेस को चुना। आज सात मई को संगीत सेरेमनी का आयोजन होगा। उसके बाद आठ मई को सोनम आनंद आहूजा के साथ सिख रीति-रिवाज के शादी करेंगी। फिर उसी दिन शाम को मुंबई के 'द लील' होटल में रिसेप्शन पार्टी दी जाएगी।

ये भी पढ़ें-सोनम कपूर की शादी: सोनम कपूर ऐसे बनाती हैं आनंद आहूजा को बकरा!

सात मई को संगीत फंक्शन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सोनम कपूर के कजन (माँ की तरफ से) रणवीर सिंह अर्जुन कपूर के साथ 'माई नेम इज लखन' गाने पर परफॉर्म करेंगे। वहीं अर्जुन कपूर की बहन अंशुला, संजय कपूर की बेटी शनाया, और रिया सोनम कपूर की फिल्म के गाने पर डांस करेंगी। फिल्म खूबसूरत का गाना ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’ और वीरे दी वेडिंग पर ये सारी बहनें परफॉर्मेंस देंगी। श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर अपनी मां के सुपरहिट गानों पर डांस करने वाली हैं।

ये भी पढ़ें-इस तरह हुई थी सोनम कपूर और आनंद आहूजा की पहली मुलाकात, जूतों, गाड़ियों और बास्केटबॉल के हैं दीवाने

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनम कपूर की फिल्म 'खूबसूरत' में फवाद खान के कपड़े बनाने वाले फैशन डिजाइनर राधवेन्द्र राठौर ने आनंद आहूजा का वेडिंग ड्रेस डिजाइन किया है। राधवेंद्र सिर्फ आनंद आहूजा के लिए ही नहीं कपूर परिवार के मेल मेंबर के लिए भी कपड़े डिजाइन कर रहे हैं। 

गेस्ट लिस्ट की बात करें तो पूरा बॉलीवुड सोनम-आनंद की शादी में शामिल होने वाला है। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और मस्तानी दीपिका पादुकोण इस शादी का हिस्सा नहीं होंगी। ये दोनों ही हीरोइनें सात मई को न्यूयार्क सिटी में होने वाले मेटा गाला-2018 के रेड कार्पेट का हिस्सा होंगी।

Web Title: sonam kapoor wedding anand ahuja dance anil kapoor mehndi ceremony

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे