लाइव न्यूज़ :

आनंद आहूजा से पहले इनके लिए धड़क चुका है सोनम कपूर का दिल, मोटापे के कारण हुआ था पहला ब्रेकअप

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 5, 2018 00:20 IST

सोनम कपूर 8 मई को ब्वॉयफ्रेंड और दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।

Open in App

मुंबई, 4 मई: सोनम कपूर 8 मई को ब्वॉयफ्रेंड और दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। हर कोई उस खास दिन का इंतज़ार कर रहा है जिस दिन सोनम कपूर बन जाएंगी आनंद आहूजा की दुल्हनियां। ऐसे में हर कोई सोनम और आनंद आहूजा के इश्क के चर्चे हर ओर हैं लेकिन शायद ये इन दिनों फैंस भूल गए हैं कि आनंद से पहले भी कोई था जिसके साथ सोनम के रिश्ते की सामने आ चुकी है।

शादी से पहले सोनम कपूर ने आनंद पर यूं बरसाया प्यार, पोस्ट हुआ वायरल

सोनम ने खुद किया था ब्रेकअप का खुलासा

फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले टीनएज में सोनम काफी मोटी हुआ करती थीं। उसी दौरान उन्होंने एक लड़के को डेट भी किया था। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में खुद इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि भारी वजन के चलते उनका पहले ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हुआ था। सोनम ने बताया था कि एक उनके ब्वॉयफ्रेंड ने सोनम के बढ़े वजन को लेकर कुछ ऐसे शब्द कहे थे, जिसके बाद कपल का रिश्ता टूट गया था हालांकि आजतक सोनम ने पहले ब्वॉयफ्रेंड के नाम का कभी खुलासा नहीं किया।

मनीष मल्होत्रा के भतीजे के साथ भी जुड़ा नाम

अक्सर  फिल्म इंडस्ट्री में सोनम का पहला अफेयर रणबीर कपूर से माना जाता है। सोनम ने खुद रणबीर के साथ अपने अफेयर की बात टीवी शो 'कॉफी विद करन' में एक्सेप्ट की थी। इस शो में सोनम के साथ दीपिका भी गेस्ट के रूप में मौजूद थीं। खबरों के मुताबिक फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के भतीजे और डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा को डेट किया। दोनों के बीच के रिश्तों की खबरों ने जमकर सुर्खियों भी बटोरी थीं। पुनीत और सोनम का अफेयर साल 2010 में शुरू हुआ था, जब पुनीत बतौर डायरेक्टर फिल्म ‘आई हेट लव स्टोरीज’ बना रहे थे इसी दौरान फिल्म की हीरोइन रहीं सोनम उनके करीब आईं थीं।  रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कपल ने एक-दूसरे को 2 साल तक डेट भी किया, लेकिन दोनों ने एक दूसरे का साथ क्यों छोड़ा ये कभी पता नहीं लग पाया।

फिल्मी है सोनम कपूर-आनंद आहूजा की प्रेम कहानी, जानें कैसे हुई थी लव स्टोरी की शुरुआत

इस बिजनेसमैन को भी किया था डेट

कहा जाता है कि पुनीत से ब्रेकअप होने के सोनम ने बिजनेसमैन साहिर बैरी को डेट किया। साहिर बिजनेसमैन के साथ-साथ मॉडल भी रहे हैं। इतना ही नहीं सोनम से जब कई बार इंटरव्यू में साहिर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने के साफ मना कर दिया था। हांलाकि दोनों को कई बार साथ-साथ देखा भी गया था।

टॅग्स :सोनम कपूरआनन्द आहूजा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीसोनम कपूर ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, बेबी बंप दिखाते हुए कैप्शन लिखा- 'मदर'

बॉलीवुड चुस्कीसोनम कपूर ने रोमांटिक नोट के साथ पति को विश की वेडिंग एनिवर्सरी, बेटे वायु संग शेयर की परफेक्ट फैमिली पिक्चर

बॉलीवुड चुस्कीInternational Women's Day 2024: बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने अपने दम पर बनाई पहचान, स्टारडम ऐसा कि फीके लगते हैं मेल एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीअनंत-राधिका के प्री-वेडिंग में बॉलीवुड कपल्स का रोमांटिक अंदाज, तस्वीरों ने जीता दर्शकों का दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?